विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कानपुर में झूठे मुकदमे का बहू ने दिखाया डर, उसकी प्रताड़ना से तंग आकर सास ने दे दी जान

Published: Fri, 23 Oct 2026 07:14 PM (GMT+05:30)

कानपुर के नर्वल में बहू की प्रताड़ना से तंग आकर एक सास ने जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। बहू ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. बहू की प्रताड़ना से तंग आकर सास ने जान दी

  2. बहू ने 25 लाख रुपये और झूठे केस की धमकी दी

  3. नर्वल के पाली गांव में हुई घटना, पुलिस जांच जारी

संवाद सहयोगी, महाराजपुर (कानपुर)। नर्वल के पाली भोगीपुर गांव में बहू की प्रताड़ना से परेशान सास ने जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। दिवंगत के पति का आरोप है कि बहू शादी के बाद से छोटी - छोटी बात पर कलह और आए दिन नई - नई मांग करती थी। जिनको पूरी कर पाने में असमर्थता जताई तो वो घर छोड़कर मायके चली गई।

वहां से दबाव बनाने लगी कि वो अब ससुराल में नहीं रहेगी।25 लाख रुपये न मिले तो दहेज प्रताड़ना व अन्य फर्जी आरोपों में मुकदमा लिखा जेल भिजवा देगी। उसकी धमकी से परेशान होकर पत्नी ने गुरुवार को जहरीला पदार्थ खा लिया था। उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पाली भोगीपुर निवासी अनिरुद्ध सिंह की पत्नी 45 वर्षीय अर्चना ने गुरुवार को घर में जहरीला पदार्थ खा लिया। गंभीर हालत में स्वजन अस्पताल लेकर गए। जहां देर रात उपचार के दौरान मौत हो गई। अनिरुद्ध ने बताया एक साल पहले बेटे लकी की शादी बिधनू में की थी। शादी के बाद से ही बहू ने घर में झगड़ा व कलह करना शुरू कर दिया।

उसकी अनावश्यक मांगों से सभी लोग परेशान थे। बीते अगस्त माह में झगड़ा करने के बाद वो मायके चली गई थी। वहां से दबाव बना रही थी कि अब उसको ससुराल में नहीं रहना है। 25 लाख रुपये की मांग कर रही थी। धमकी दे रही थी कि रुपये न दिए तो वो दहेज प्रताड़ना व अन्य फर्जी आरोप लगाकर मुकदमे में फंसाकर जेल भिजवा देगी।

अनिरुद्ध का आरोप है कि बहू की इसी धमकी से परेशान होकर पत्नी ने जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। उन्होंने बहू व उसके मायके वालों पर प्रताड़ना व आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है।


नर्वल थाना प्रभारी अनिल कुमार सिंह ने बताया सास और बहू दोनो का मायका एक ही गांव में है। अभी तहरीर नहीं मिली है। आरोप के आधार पर जांच की जा रही है। बहू से परेशान होने की बात पता चली है।

यह भी पढ़ें- कानपुर देहात में बेटे-बहू के विवाद में गई मां की जान, बीच बचाव में आने पर मारे डंडे, मौत

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।