कानपुर पहुंचे सांसद पप्पू यादव, बोले- राम मंदिर ट्रस्ट प्रकरण की सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच हो
सांसद पप्पू यादव ने कानपुर में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में कथित वित्तीय अनियमितताओं की सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में स्वतंत्र न्यायिक जां ...और पढ़ें

पत्रकारों से बातचीत करते सांसद पप्पू यादव। वीडियो ग्रैब
HighLights
पप्पू यादव ने राम मंदिर ट्रस्ट जांच की मांग की।
सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में न्यायिक जांच हो।
चंदे और खर्चों का स्वतंत्र फॉरेंसिक ऑडिट हो।
जागरण संवाददाता, कानपुर। बिहार से आए सांसद पप्पू यादव ने श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट से जुड़े कथित वित्तीय अनियमितताओं के मामले में केंद्र सरकार और ट्रस्ट प्रबंधन पर सवाल उठाते हुए सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में स्वतंत्र न्यायिक जांच की मांग की है।
गुरुवार को आयोजित प्रेसवार्ता में उन्होंने कहा कि भगवान राम करोड़ों लोगों की आस्था के प्रतीक हैं और मंदिर निर्माण के लिए श्रद्धालुओं द्वारा दिए गए चंदे व चढ़ावे के उपयोग को लेकर उठे सवालों का जवाब देश को मिलना चाहिए।
उन्होंने आरोप लगाया कि ट्रस्ट के तत्कालीन महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी अनिल मिश्रा के इस्तीफे, बड़े आयोजनों के खर्चों की जांच तथा शीर्ष पदाधिकारियों पर लगे आरोप गंभीर हैं। सवाल उठाया कि यदि कोई अनियमितता नहीं हुई तो स्वतंत्र जांच से परहेज क्यों किया जा रहा है।
उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पूरे प्रकरण पर स्पष्ट बयान देने, कथित दोषियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई करने, ट्रस्ट को भंग कर नया पारदर्शी ट्रस्ट गठित करने तथा मंदिर निर्माण से जुड़े चंदे, चढ़ावे, भूमि खरीद और खर्चों का स्वतंत्र फॉरेंसिक ऑडिट कर रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग की। भरत तिवारी मामले में उन्होंने कहा कि भरत को जल्द लाभ मिलेगा।
पप्पू यादव ने कहा कि राम मंदिर के निर्माण का श्रेय लेने वाले आज जब चढ़ावा चोरी सामने आई तो भाजपाई गायब क्यों हैं।आज मोदी और योगी आगे आकर ज़िम्मेदारी क्यों नहीं ले रहे।