विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कानपुर में 16.50 करोड़ से बनेगा नर्वल थाने का नवीन भवन, विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने किया भूमि पूजन

Published: Wed, 28 Oct 2026 12:58 PM (IST)

कानपुर के नर्वल थाने के नवीन भवन निर्माण के लिए विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना और पुलिस आयुक्त रघुबीर लाल ने भूमि पूजन किया।

विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने किया भूमि पूजन।

विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने किया भूमि पूजन।

HighLights

  1. नर्वल थाने के नवीन भवन का भूमि पूजन हुआ।

  2. विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने निर्माण कार्य का शुभारंभ किया।

  3. लगभग 16.50 करोड़ की लागत से बनेगा आधुनिक थाना भवन।

जागरण संवाददाता, कानपुर। नर्वल कस्बा स्थित कोतवाली के दिन बहुरने वाले हैं।नर्वल थाना की इमारत जर्जर व जीर्ण -शीर्ण हो चुकी है।विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने नवीन भवन निर्माण के लिए शासन को पत्र भेजा था।

उन्हीं की पहल पर शासन से नर्वल थाने के नवीन भवन निर्माण के लिए लगभग चार करोड़ धनराशि की पहली किस्त शासन ने जारी कर दी है। बुधवार को नर्वल थाना परिसर में विधानसभा अध्यक्ष व पुलिस आयुक्त ने भूमि -पूजन कर निर्माण कार्यों का शुभारंभ किया।प्रशासनिक व आवासीय भवन का निर्माण कार्यदायी संस्था सिडिको कराएगी।

नर्वल थाने के नवीन भवन निर्माण का बुधवार को विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना व पुलिस आयुक्त रघुबीर लाल ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भूमि पूजन किया।शासन से नवीन भवन निर्माण के लिए 7.87 करोड़ रुपये जारी हुए हैं। जिसमें पहली किस्त के रूप में 3.93 करोड़ रुपये की धनराशि भेजी जा चुकी है।

बुधवार को नर्वल थाना परिसर में विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना व पुलिस आयुक्त रघुबीर लाल ने पूजन कर जमीन पर फावड़ा चलाकर भूमि पूजन किया।

WhatsApp Image 2026-10-28 at 12.43.29 PM

सतीश महाना ने संबोधित करते हुए कहा कि नवीन थाना भवन के निर्माण के बाद जनता व पुलिस दोनो को बहुत सहूलियत होगी।

सभी आवश्यक आधुनिक सुविधाएं भवन में मौजूद रहेंगी। लगभग साढ़े आठ करोड़ से प्रशासनिक व आठ करोड़ से पुलिसकर्मियों के आवासों का निर्माण कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र का चहुमुखी विकास कराया जा रहा है।एडीसीपी पूर्वी शिवा सिंह,एसडीएम नर्वल सत्यपाल प्रजापति, सुरेंद्र अवस्थी, विनय मिश्रा ,रानू शुक्ला, विनय प्रताप सिंह, सचिन द्विवेदी रहे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।