Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Nepal Gen Z Protest: पड़ोसी देश में हिंसा, कानपुर में रह रहे नेपाली लोगों को सता रही परिवार की चिंता

    Updated: Wed, 10 Sep 2025 10:31 PM (IST)

    कानपुर में बसे नेपाली नागरिकों ने नेपाल के मौजूदा हालातों पर चिंता जताई है। वे नेपाल में अपने परिजनों की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं और लगातार संपर्क ब ...और पढ़ें

    कानपुर के रह रहे नेपाल के लोगों ने दैनिक जागरण से की बातचीत।
    कानपुर के रह रहे नेपाल के लोगों ने दैनिक जागरण से की बातचीत।

    HighLights

    1. नेपाल में उत्पीड़न व भ्रष्टाचार के विरुद्ध भड़का आक्रोश
    2. शहर में रह रहे नेपालियों ने कहा, सरकार ने युवा वर्ग पर ध्यान नहीं दिया
    3. बिगड़ते हालात पर जताई चिंता, परिवार के सदस्यों से कर रहे संपर्क

    जागरण संवादाताता, कानपुर। नेपाल में बेकाबू होते हालात के बीच शहर में रह रहे नेपाली चिंतित है। वे नेपाल में अपने स्वजन से संपर्क कर वहां की स्थिति का जानकारी कर रहे है। पारिवारिक सदस्यों की सुरक्षा व नेपाल में शांति के लिए प्रार्थना भी कर रहे हैं। वे नेपाल में चल रहे घटनाक्रम के पीछे वहां की सरकार की नीतियों को जिम्मेदार मान रहे है। उनका कहना है कि नेपाल में उत्पीड़न व भ्रष्टाचार, युवा वर्ग की अनदेखी के विरुद्ध आक्रोश भड़का है।

    यह भी पढ़ें- नेपाल में तख्ता पलट के बाद कानपुर के कारोबारियों पर संकट, 8 सौ करोड़ का कारोबार हो सकता प्रभावित

    शहर में काफी संख्या में नेपाली परिवार रहते हैं। इनकी आबादी पनकी, रामादेवी, फजलगंज, दादानगर, बीबीपुर आदि क्षेत्रों में फैली हुई है। नेपाल में चल रहे हिंसक आंदोलन के बीच वहां के लोगों की सुरक्षा को लेकर वे परेशान है। नेपाल में जल्द शांति व स्थिति में सुधार के लिए मंदिरों में प्रार्थना व पाठ भी शुरू कर दिए गए हैं। नेपालियों का कहना है कि नेपाल में जो भी हुआ उसके पीछे कहीं न कहीं सरकार की नितियों का भी दोष है। अगर ऐसा नहीं होता तो इतना बड़ा आंदोलन न खड़ा होता।

    मेरा संबंध नेपाल के कपिलवस्तु से हैै। नेपाल में जो कुछ भी हो रहा है, उससे मन व्यथित है। युवा वर्ग में आक्रोश सरकार की नीतियों पर सवाल खड़े कर रहा है।

    हरि प्रसाद शर्मा, नेपाली समाज

    नेपाल में लोगों का आक्रोश यूं ही नहीं फूटा है। वहां की सरकार ने जिस तरह की कार्यप्रणाली अपनाई थी, यह उसी का नतीजा है। भारत व नेपाल के बीच संबंध अच्छे हों, यही कामना है।

    -बीबी पौडेल, नेपाली समाज पूर्व अध्यक्ष

    भारत व नेपाल के बीच सांस्कृतिक व धार्मिक संबंध हजारों वर्ष पुराने हैं। नेपाल माता सीता का मायका है। नेपाल में रहने वालों की सुरक्षा की प्रार्थना कर रहे हैं।

    शिवलाल, मंदिर पुजारी

    नेपाल में इंटरनेट मीडिया पर प्रतिबंध लगाकर युवा वर्ग की आवाज को दबाने का प्रयास किया गया था। युवा वर्ग ने भ्रष्टाचार व उत्पीड़न के विरुद्ध आंदोलन किया हालांकि इसे हिंसक नहीं होना चाहिए था।

    -विनोद शर्मा, नेपाली समाज

    स्वजन नेपाल के बुटवल रुपन्हेदी में रहते हैं। उनसे बातचीत हो रही है। नेपाल में भ्रष्टाचार व निरंकुश के विरुद्ध युवा वर्ग ने आंदोलन छेड़ा है। युवाओं पर गोली चलाने के कारण वहां की जनता उग्र हुई है।

    -सर्वानंद अधिकारी, संस्थापक सदस्य श्री पशुपतिनाथ शिव मंदिर