विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कानपुर में प्लॉट खरीदने का मौका! न्यू कानपुर सिटी में 597 भूखंडों पर लगेगी लाटरी, 50 से 60 हजार रुपये वर्गमीटर हो सकती है कीमत

Published: Wed, 28 Oct 2026 06:15 AM (IST)

केडीए न्यू कानपुर सिटी योजना के पहले चरण में दीपावली से पहले 597 भूखंड लॉन्च करेगा, जिनकी कीमत 50 से ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. न्यू कानपुर सिटी भूखंड की कीमत 50-60 हजार रुपये प्रति वर्ग मीटर

  2. केडीए दीपावली से पहले 597 भूखंडों का पहला चरण लॉन्च करेगा

  3. यूपी रेरा से मिली स्वीकृति, दो माह में जमीन का पंजीकरण आवश्यक

जागरण संवाददाता, कानपुर। केडीए न्यू कानपुर सिटी योजना को दीपावली से पहले लांच करने की तैयार कर रहा है। शासन को रिपोर्ट भेज दी है केवल तिथि तय होते ही योजना के पहले फेज के 597 भूखंड के आवेदन लेने और लाटरी कराने की तैयारी शुरू कर दी जाएगी। भूखंड की कीमत अभी तय हो रही है। 50 से 60 हजार रुपये प्रति वर्ग मीटर के बीच में भूखंड की कीमत होगी।


मैनावती मार्ग से सिंहपुर और सिंहपुर से कल्याणपुर के बीच में केडीए वर्ष 1996 से न्यू कानपुर सिटी योजना ला रहा है। वर्तमान समय में 153.31 हेक्टेयर में योजना तीन फेज में लाई जा रही है। पहला फेज 55.59 हेक्येटर में लाया जा रहा है। इसमें 597 भूखंड विकसित किए गए है। केडीए योजना में 75 करोड़ रुपये से ड्रेनेज सिस्टम, सीवर, पेयजल और सड़क का निर्माण करा रहा है। योजना को उत्तर प्रदेश रियल इस्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी (यूपी रेरा) से भी कागजी स्वीकृति भी दे दी है। शर्त यह लगाई है कि दो माह में इस फेज में आ रही जमीनों की खतौनी में केडीए अपने नाम दर्ज करा ले।


योजना की स्थिति

  • ग्रीन एरिया - 12.95 एकड़
  • व्यवसायिक क्षेत्र - 0.57 एकड़
  • कम्युनिटी सुविधा के लिए क्षेत्र - 11.57 एकड़
  • आवासीय क्षेत्र - 21.77 एकड़
  • रोड एरिया - 8.74 एकड़


फेस-एक में भूखंड

162 वर्गमीटर के 269, 90 वर्गमीटर के 255, 47.50 वर्गमीटर के 50, 36 वर्गमीटर के 23 भूखंड


यह होगी व्यवस्था

कन्वेंशन सेंटर, स्कूल, कालेज, नर्सिंग होम होटल, पुलिस थाना, आधुनिक कूड़ाघर

पूरी योजना का हाल

  • योजना शुरू हुई - वर्ष 1996
  • इन गांवों में जमीन हो रही अधिग्रहण - संभलपुर, गंगपुर चंकबदा, सिंहपुर कछार, हिंदूपुर व बैरी अकबरपुर
  • जमीन - 153.31 हेक्टेयर
  • अधिग्रहण होनी है जमीन -89.69 हेक्टेयर
  • अभी तक जमीन अधिग्रहण हुई - 65 हेक्येटर
  • कुल भूखंड होने विकसित - 1793

 


न्यू कानपुर सिटी योजना का पहले फेज दीपावली में लांच करने की तैयारी है। शासन को रिपोर्ट भेज दी है। तिथि फाइनल होते ही योजना लांच कर दी जाएगी। अभी भूखंड की कीमत तय हो रही है। 50 से 60 हजार रुपये प्रति वर्ग मीटर कीमत होगी।
-अभय कुमार पांडेय ,सचिव, केडीए

 

यह भी पढ़ें- निकाह से पहले मंगेतर ने तोड़ा भरोसा, कानपुर में दोस्त के साथ मिलकर किया सामूहिक दुष्कर्म

यह भी पढ़ें- Kanpur Weather Alert: करवा चौथ पर बारिश बिगाड़ सकती है चांद के दीदार का इंतजार, 28 से 31 अक्टूबर तक Alert

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।