Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 24, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Pahalgam Attack: घूमने का शौकीन था शुभम, 15 देशों की कर चुका था यात्रा; चाचा बोले- सबको हराने वाला जिंदगी से हार गया

    Updated: Thu, 24 Apr 2025 07:45 AM (IST)

    Pahalgam Terror Attack | Kanpur Shubham Dwiwedi | पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए कानपुर के शुभम का पार्थिव शरीर हाथीपुर स्थित उनके गांव लाया जाएगा। शुभ ...और पढ़ें

    शुभम को घूमने का था शौक, 15 से ज्यादा देशों की कर चुके थे यात्रा। (तस्वीर जागरण)
    शुभम को घूमने का था शौक, 15 से ज्यादा देशों की कर चुके थे यात्रा। (तस्वीर जागरण)

    HighLights

    1. शुभम को घूमने का था शौक, 15 से ज्यादा देशों की कर चुके थे यात्रा
    2. अक्सर चाचा को लेकर जाता था, कारोबार को पंख लगाना था सपना

    जागरण संवाददाता, कानपुर। Pahalgam Terror Attack |  हाथीपुर के रघुबीर गांव बुधवार को शुभम के पार्थिव शरीर की राह ताकते सुबह से थमा था। दुकानें बंद थी, स्कूल बंद था। ग्रामीण बस यही पूछ रहे थे कि कितने बजे आएगा पार्थिव शरीर। कभी वहां के लोग पूछते थे कि कब विदेश से आएगा बेटा शुभम।

    मुस्कराता चेहरा, सौम्य व्यवहार से परिवार और सीमेंट कारोबारियों के दिल में राज करने वाले शुभम को याद करते चाचा मनोज की आंखें भर आईं। रुंधे गले से चाचा ने बताया कि उसे घूमने का शौक था। मुझे भी घुमाता था। शुभम 15 से ज्यादा देश जा चुका था। 

    कारोबार को आगे ले जाना चाहता था शुभम

    सीमेंट कारोबारी शुभम ने कानपुर से ही एमबीए करने के बाद कारोबार को आगे ले जाना था। उसके इस सपने को पूरा करने के लिए उसकी पत्नी एशान्या भी तैयार थी। चंदन ट्रेडर्स के अलावा ड्रीम लैंड अपार्टमेंट से भी काम को आगे बढ़ा रहा था।

    पहलगाम में हुए आतंकी हमले में मारे गए शुभम द्विवेदी के पिता को सांत्वना देते उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक। भाजपा

    चाचा मनोज ने बताया कि वह अपने कारोबार को काफी आगे तक ले जाना चाहता था। भैया संजय ने भी उस पर भरोसा जताया और आगे बढ़ाया। भैया के भरोसे को उसने सही साबित किया। कारोबार के संबध में भी कई बार वह विदेश तक के टूर करता था। आठ दिन होते ही वह किसी न किसी जगह घूमने जरूर जाता था। अगर मौका लगता तो वृंदावन, मथुरा, हरिद्वार तक ही घूम आता। 

    खबरें और भी

    हराने वाला जिंदगी से हार गया मेरा शुभम

    मंगलवार को पहलगाम के बैसरन घाटी में शुभम के खून से लथपथ शव का वीडियो प्रचलित होने के बाद दूसरे दिन बुधवार को एक और वीडियो प्रचलित हुआ। इसमें शुभम होटल में पत्नी एशान्या के साथ ताश के पत्ते खेल रहे हैं।

    इस दौरान शुभम कहते नजर आ रहे हैं कि मैं सबको हरा दूंगा। इस बात पर परिवार के लोग ठहाके लगा रहे हैं। चाचा ने बताया कि हमारा शुभम कितना खुश था। किसी ने सोचा भी नहीं कि ये खुशी भगवान हमसे छीनने वाले हैं। मेरा शुभम जिंदगी से हार गया।

    इसे भी पढ़ें- आतंकी हमले में मृतक शुभम के पिता का बयान: 'धर्म पूछा गया, फिर गोली मारी' अमित शाह और CM योगी से मिली मदद