विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कानपुर में एसी कोच के पहियों से आवाज आने से हड़कंप, कानपुर सेंट्रल स्टेशन में एक घंटे खड़ी रही

Updated: Sun, 16 Aug 2026 04:56 PM (IST)

नई दिल्ली से प्रयागराज जा रही प्रयागराज एक्सप्रेस कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर एक घंटे से अधिक समय तक रुकी रही। एसी कोच के पहिये से आवाज आने के कारण तकनीकी खराबी की मरम्मत की गई, जिससे यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

News Article Hero Image

HighLights

  1. प्रयागराज एक्सप्रेस कानपुर सेंट्रल पर एक घंटे रुकी।

  2. एसी कोच के पहिये से आवाज आने की समस्या।

  3. यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए मरम्मत की गई।

जागरण संवाददाता, कानपुर। नई दिल्ली से प्रयागराज आ रही प्रयागराज एक्सप्रेस ट्रेन के वातानुकूलित बोगी के पहिये से आवाज निकलने पर रविवार सुबह एक घंटे तक ट्रेन रूकी रही। मरम्मत के बाद ट्रेन को रवाना किया गया।

प्रयागराज एक्सप्रेस ट्रेन शनिवार रात अपने निर्धारित समय 10.10 बजे नई दिल्ली स्टेशन से रवाना हुई। रविवार तड़के 3.30 बजे बी-थ्री कोच के पहिये से आवाज आने लगी। गार्ड ने जानकारी लोको पायलट को दी तो ट्रेन को काशन पर कानपुर जंक्शन तक लाया गया। ट्रेन की स्पीड 95 किमी प्रति घंटे कर दी गई।

स्टेशन पर मरम्मत कार्य शुरू किया गया। इस दौरान ट्रेन कानपुर जंक्शन पर लगभग सवा घंटे खड़ी रही। निर्धारित समय 3.55 बजे की जगह ये ट्रेन सेंट्रल स्टेशन से 5.45 बजे निकली।

पीआरओ अमित कुमार सिंह ने बताया कि तकनीकी कारणों की वजह से ट्रेन को सेंट्रल स्टेशन पर एक घंटे रोका गया था। यात्री सुरक्षा के साथ किसी तरह की लापरवाही नहीं करते। ट्रेन को 95 किमी की स्पीड से स्टेशन पर लाकर ट्रेन की जांच कराई गई थी।