Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    देशहित पर पीएम को लिखे पत्र पर आया पीएमओ का जवाब, युवा आशुतोष यादव की हुई सराहना

    Updated: Wed, 24 Jun 2026 11:17 PM (IST)

    बिल्हौर के युवा आशुतोष यादव को प्रधानमंत्री कार्यालय से उनके देशहित संबंधी पत्र का जवाब मिला है। पीएमओ ने उनके विचारों और राष्ट्रहित के प्रति सकारात्म ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. आशुतोष यादव को प्रधानमंत्री कार्यालय से पत्र का जवाब मिला।

    2. पीएमओ ने उनके देशहित संबंधी विचारों की सराहना की।

    3. आशुतोष ने इसे गौरवपूर्ण क्षण और प्रेरणा बताया।

    संवाद सहयोगी, बिल्हौर(कानपुर)। वैश्विक परिस्थितियों और देशहित के मुद्दों पर प्रधानमंत्री को पत्र लिखने वाले बिल्हौर क्षेत्र के युवा पंचायत सहायक आशुतोष यादव को प्रधानमंत्री कार्यालय से जवाब मिला है। प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से भेजे गए पत्र में उनके विचारों, जागरूकता और राष्ट्रहित के प्रति सकारात्मक सोच की सराहना की गई है।


    बिल्हौर तहसील क्षेत्र के आराजी ईशेपुर (ढुलमऊ) गांव निवासी 25 वर्षीय आशुतोष यादव ने मई माह में प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर उनके नेतृत्व में विश्वास व्यक्त किया था। साथ ही देशहित में आवश्यक होने पर कठिनाइयों और अभावों को स्वीकार करने तथा विदेशी वस्तुओं के बहिष्कार का संकल्प भी जताया था। यह पत्र दैनिक जागरण में भी प्रमुखता से प्रकाशित हुआ था।


    अब प्रधानमंत्री कार्यालय से प्राप्त जवाबी पत्र में प्रधानमंत्री ने आशुतोष यादव के विचार साझा करने के लिए आभार व्यक्त किया है। पत्र में कहा गया है कि देशवासियों से मिलने वाले आत्मीय संदेश उन्हें राष्ट्र के लिए निरंतर कार्य करने की नई ऊर्जा प्रदान करते हैं। साथ ही ऊर्जा संरक्षण के प्रति जनभागीदारी और आवश्यक वस्तुओं के विवेकपूर्ण उपयोग के उनके संकल्प को सराहनीय बताया गया है।


    प्रधानमंत्री ने अपने पत्र में लिखा है कि राष्ट्र प्रथम की भावना तथा सामूहिक प्रयासों और जनशक्ति के बल पर देश अनेक चुनौतियों को पीछे छोड़ते हुए विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने राष्ट्रीय एवं वैश्विक विषयों के प्रति आशुतोष की जागरूकता और सकारात्मक दृष्टिकोण की भी प्रशंसा की है।

    खबरें और भी


    प्रधानमंत्री कार्यालय से पत्र मिलने पर आशुतोष यादव ने इसे अपने लिए गौरवपूर्ण क्षण बताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा भेजा गया यह पत्र उन्हें राष्ट्रहित में कार्य करने और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को और बेहतर ढंग से निभाने की प्रेरणा देगा।

    यह भी पढ़ें- कानपुर के जाजमऊ गंगा पुल की 26 जून से होगी मरम्मत, तीन दिनों तक रहेगा रूट डायवर्जन

    यह भी पढ़ें- कानपुर बीजेपी में बड़ी बगावत; 6 बागी भाजपा पार्षदों के खिलाफ 75 सत्ता पक्ष के पार्षद लामबंद, संगठन को दी ये आखिरी चेतावनी