विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 30, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कानपुर लोकसभा सीट से 11 प्रत्याशियों के बीच होगा सियासी रण, अकबरपुर से भाजपा सांसद की पत्नी ने वापस लिया पर्चा

Published: Tue, 30 Apr 2024 08:07 AM (GMT+05:30)

Kanpur Lok Sabha Election 2024 सोमवार को नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी हो गई। अकबरपुर लोकसभा क्षेत्र से एक निर्दलीय ...और पढ़ें

कानपुर लोकसभा सीट में 11 प्रत्याशियों के बीच सियासी रण, अकबरपुर से भाजपा सांसद की पत्नी ने वापस लिया पर्चा
कानपुर लोकसभा सीट में 11 प्रत्याशियों के बीच सियासी रण, अकबरपुर से भाजपा सांसद की पत्नी ने वापस लिया पर्चा

जागरण संवाददाता, कानपुर। (Kanpur Lok Sabha Election) सोमवार को नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी हो गई। अकबरपुर लोकसभा क्षेत्र से एक निर्दलीय प्रत्याशी के पर्चा वापसी के बाद अब शहर और अकबरपुर दोनों सीटों से 20 प्रत्याशी मैदान में होंगे। इन्हें चुनाव चिह्न भी आवंटित कर दिए गए हैं। इसी के साथ सियासी रण सज गया है। अब इनके बीच जीतने की जद्दोजहद रहेगी।

अकबरपुर क्षेत्र से 15 लोगों ने पर्चे भरे थे। इनमें से पांच के पर्चे गलतियों के कारण खारिज हो गए थे। 10 प्रत्याशी मैदान में थे। भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र सिंह भोले की पत्नी और निर्दलीय प्रेमशीला ने सोमवार को नामांकन पत्र वापस ले लिया।

इस तरह अब भाजपा से देवेंद्र सिंह उर्फ भोले सिंह, सपा से राजाराम पाल, बसपा से राजेश द्विवेदी के अलावा सभी जन पार्टी से अशोक पासवान, भारतीय शक्ति चेतना पार्टी से चन्द्रेश सिंह, राष्ट्रीय जन उत्थान पार्टी से राम गोपाल, राष्ट्रीय संस्कृति पार्टी से विपिन कुमार, निर्दलीय योगेश जायसवाल और राजाराम मैदान में बचे हैं।

कानपुर से किसी ने वापस नहीं लिया पर्चा

कानपुर लोकसभा क्षेत्र में सभी प्रत्याशी मैदान में डटे हैं। सोमवार को किसी ने नामांकन पत्र वापस नहीं लिया। अब तीन प्रमुख दलों के साथ 11 प्रत्याशियों के बीच मुकाबला होगा। कानपुर संसदीय क्षेत्र से 24 उम्मीदवारों ने नामांकन कराया था। नामांकन पत्रों में गलतियों के कारण 13 नामांकन पत्र निरस्त कर दिए गए थे।

अब कांग्रेस प्रत्याशी आलोक मिश्रा, बसपा के कुलदीप भदौरिया और भाजपा प्रत्याशी रमेश अवस्थी के साथ ही सभी जन पार्टी से अशोक पासवान, आल इंडिया फारवर्ड ब्लाक के प्रशस्त धीर, सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर आफ इंडिया (कम्युनिस्ट) के वालेंद्र कटियार, प्राउटिस्ट ब्लाक इंडिया संजय सिंह, निर्दलीय अजय कुमार मिश्रा, अरविंद कुमार श्रीवास्तव, आलोक मिश्रा और मनोज कुमार चुनावी रण में बचे हैं।

इसे भी पढ़ें:  सीएम योगी आज पश्चिम बंगाल में करेंगे प्रचार, भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में मांगेंगे वोट

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।