कानपुर में कर्मचारियों का फूटा गुस्सा: दो प्लास्टिक फैक्ट्रियों में हंगामा, वेतन वृद्धि की मांग तेज
कानपुर के सचेंडी स्थित झुनझुनवाला कंपाउंड की दो प्लास्टिक फैक्ट्रियों में कर्मचारियों ने वेतन वृद्धि की मांग को लेकर हंगामा किया। पुलिस और प्रबंधन कर् ...और पढ़ें
-1779699192949_m.webp)
फैक्ट्री के बाहर विरोध जताते कर्मचारी। वीडियो ग्रैब
HighLights
कानपुर की दो प्लास्टिक फैक्ट्रियों में हंगामा
कर्मचारियों ने वेतन वृद्धि की मांग को लेकर प्रदर्शन किया
पुलिस और प्रबंधन कर्मचारियों को समझाने में जुटे
जागरण संवाददाता, कानपुर। कानपुर में कर्मचारियों में आक्रोश कम नहीं हो रहा है। एक के बाद एक फैक्ट्रियों में विरोध प्रदर्शन तेज होता जा रहा है। अब सचेंडी के पंचमपुरमा में झुनझुनवाला कंपाउंड स्थित प्लास्टिक बोरी के रोल बनाने वाली झुनझुनवाला फैक्ट्री और शिव कृष्णा पालीटेक्स में वेतन बढ़ोतरी की मांग को लेकर कर्मचारियों ने हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस फोर्स कर्मचारियों को समझाने का प्रयास कर रही है।
पंचमपुरवा स्थित झुनझुनवाला कंपाउंड में लालू झुनझुनवाला की शिव कृष्णा पालीटेक्स और उनके भाई विवेक की झुनझुनवाला के नाम से प्लास्टिक फैक्ट्री है। दोनो में प्लास्टिक बोरी के रोल बनाए जाते है।दोनो फैक्ट्रियों में करीब चार सौ कर्मचारी कार्यरत है।
सोमवार सुबह साढ़े नौ बजे के करीब शिव कृष्णा पालीटेक्स के कर्मचारियों में वेतन बढ़ोतरी की मांग करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी भी हुई। ये देखकर बगल की झुनझुन वाला फैक्ट्री में भी हंगामा होने लगा ,फैक्ट्री प्रबंधन कर्मचारियों को समझाने का प्रयास करने लगा।
कर्मचारियों का आरोप है कि बिना सूचना दिए फैक्ट्री का गेट बंद कर दिया गया। अगर फैक्ट्री बंद होगी तो उनका क्या होगा। वहीं सूचना मिलने के बाद भारी पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची ।फिलहाल पुलिस और प्रबंधन कर्मचारियों को समझाने के प्रयास में जुटा है। हालांकि कर्मचारी मानने को तैयार नहीं है।
खबरें और भी
उनका कहना है कि सरकार द्वारा लागू की गई व्यवस्था के तहत उन्हें वेतन और अन्य सुविधाएं दी जाएं। डीसीपी पश्चिम एसएम कासिम आबिदी ने बताया कि झुनझुनवाला कंपाउंड की दो फैक्ट्रियों में वेतन बढ़ोतरी की मांग को लेकर मांग की गई है। एक फैक्ट्री को 15 दिन के लिए बंद किया गया उसका भी विरोध कर्मचारियों ने किया था। मालिक मौके पर पहुंच रहे है।