Railway News: कानपुर में दिल्ली-हावड़ा रेलवे ट्रैक पर गिरा पेड़, OHE लाइन प्रभावित; डेढ़ घंटे तक खड़ी रहीं 12 ट्रेनें
कानपुर में दिल्ली-हावड़ा रूट पर चकेरी-चंदारी के बीच ट्रैक पर पेड़ गिरने से ओएचई लाइन प्रभावित हुई, जिससे करीब डेढ़ ...और पढ़ें

यह प्रतीकात्मक तस्वीर है।
HighLights
कानपुर में दिल्ली-हावड़ा रूट पर पेड़ गिरने से ओएचई प्रभावित
डेढ़ घंटे तक रेल यातायात बाधित, दर्जनभर ट्रेनें लेट हुईं
रेलकर्मियों ने पेड़ हटाकर ओएचई लाइन दुरुस्त की, यातायात बहाल
जागरण संवाददाता, कानपुर। दिल्ली-हावड़ा रूट पर चकेरी-चंदारी के बीच ट्रैक पर पेड़ गिरन से ओएचई (ओवरहेड इक्विपमेंट) लाइन प्रभावित हो गया। इस दौरान करीब दर्जनभर ट्रेनें प्रभावित हुईं। वहीं दो ट्रेनों को घंटों तक सेंट्रल स्टेशन पर ही रोकना पड़ा। करीब डेढ़ घंटे तक आवागमन बाधित रहा। रेलकर्मियों ने पेड़ काटकर व ओएचई लाइन दुरुस्त कर ट्रैक क्लीयर किया।
शुक्रवार दोपहर 1.35 बजे चकेरी-चंदारी के बीच ट्रैक पर पेड़ गिरने के कारण ओएचई लाइन में गड़बड़ी आ गई। सूचना पर रेलवे की टीम लाइन को दुरुस्त करने में लग गई। इस बीच ट्रेन नंबर 12308 जोधपुर-हावड़ा एक्सप्रेस को सेंट्रल स्टेशन पर ही रोक दिया गया। ये ट्रेन निर्धारित समय से 1.10 बजे की जगह दो घंटे 14 मिनट की देरी से 3.24 बजे निकली।
इसके अलावा ट्रेन नंबर 12506 नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस भी करीब 55 मिनट तक सेंट्रल स्टेशन पर ही खड़ी रही। इसके अलावा ट्रेन नंबर 12488 सीमांचल एक्सप्रेस सेंट्रल स्टेशन से दो घंटे 14 मिनट, 13052 नेताजी एक्सप्रेस एक घंटे 50 मिनट, ट्रेन नंबर 18310 संबलपुर एक्सप्रेस दो घंटे व ट्रेन नंबर 15484 सिक्किम महानंदा एक्सप्रेस दो घंटे 17 मिनट की देरी से सेंट्रल स्टेशन से निकली। इस दौरान यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
इस संबंध में प्रयागराज मंडल के जनसंपर्क अधिकारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि चकेरी-चंदारी के बीच ट्रैक पर पेड़ गिरने से ओएचई लाइन प्रभावित हो गई थी। टीम ने बहुत तेजी से काम करके संचालन शुरू करा दिया। इस दौरान दर्जनभर ट्रेनें प्रभावित हुईं।
इधर, चार स्पेशल ट्रेनों के बढ़ाए गए फेरे
यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने चार स्पेशल ट्रेनों की संचालन अवधि में विस्तार किया है। उत्तर मध्य रेलवे के सीपीआरओ डा. शिवम शर्मा ने बताया कि 02397/98 गया-आनंदविहार एक्सप्रेस के 13 फेरे बढ़ाए गए हैं। यह ट्रेन गया से छह सितंबर से 29 नवंबर और आनंदविहार से सात सितंबर से 30 नवंबर तक चलेगी। 03639/40 धनबाद-शकूरबस्ती स्पेशल चार सितंबर से एक दिसंबर तक 26 फेरों में चलेगी। 05219/20 मुजफ्फरपुर-आनंदविहार एक्सप्रेस को 11 सितंबर से 28 नवंबर तक 12 फेरों के लिए बढ़ाया गया है। इसके अलावा 09111/12 वडोदरा-गोरखपुर एक्सप्रेस के फेरे वडोदरा से पांच अक्टूबर से 23 नवंबर और गोरखपुर से सात अक्टूबर से 25 नवंबर तक बढ़ाए गए हैं।
