कानपुर-लखनऊ रेल रूट पर बड़ा झटका: 42 दिन ट्रेनें रद्द, वंदे भारत-शताब्दी समेत कई ट्रेनों का रूट बदला
कानपुर-लखनऊ रेल मार्ग पर गंगा पुल की मरम्मत के कारण 2 अप्रैल से 13 मई तक 42 दिवसीय मेगा ब्लॉक रहेगा। इस दौरान सुबह 9:30 से शाम 5:30 बजे तक मरम्मत कार् ...और पढ़ें

HighLights
गंगा पुल मरम्मत हेतु 42 दिवसीय मेगा ब्लॉक।
वंदे भारत, शताब्दी सहित कई ट्रेनें रद्द/मार्ग परिवर्तित।
यात्रियों को 2 अप्रैल से 13 मई तक होगी असुविधा।
जागरण संवाददाता, कानपुर। कानपुर से लखनऊ के बीच ट्रेन से यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए परेशानी बढ़ने वाली है। गंगा पुल पर ट्रैक मरम्मत के लिए रेलवे दो अप्रैल से 42 दिन तक मेगा ब्लाक लेने जा रहा है। 13 मई तक दिन में आठ घंटे मरम्मत कार्य किया जाएगा। कई ट्रेनें निरस्त रहेंगी, कई को बदले मार्ग से चलाया जाएगा। वंदेभारत और लखनऊ शताब्दी एक्सप्रेस को भी कानपुर की जगह गाजियाबाद, मुरादाबाद होकर चलाया जाएगा।
कानपुर-लखनऊ रेलमार्ग पर गंगाघाट के पास डाउन लाइन पर ट्रैक मरम्मत के चलते दो अप्रैल से 13 मई तक मेगा ब्लाक रहेगा। दिन में सुबह 9:30 से शाम 5:30 बजे तक ब्लाक रहेगा उत्तर मध्य रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी अमित सिंह के अनुसार स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 12004) दो अप्रैल से 13 मई तक दिल्ली से इटावा, फफूंद, अलीगढ़ और कानपुर के रास्ते नहीं जाएगी। यह गाजियाबाद-मुरादाबाद होकर लखनऊ जाएगी। दिल्ली के आनंद विहार से अयोध्या कैंट के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 22426) भी गाजियाबाद-मुरादाबाद और लखनऊ के रास्ते जाएगी।आठ, 15 व 22, 29 अप्रैल, छह मई को यह कानपुर के रास्ते ही चलेगी।
ट्रेन डायवर्जन व निरस्तीकरण (42 दिन)
| ❌ 42 दिन तक निरस्त ट्रेनें | |
| ट्रेन संख्या | ट्रेन नाम |
|---|---|
| 64701/02 | लखनऊ-झांसी मेमू पैसेंजर |
| 54153/54 | रायबरेली पैसेंजर |
| 64212 | कानपुर-लखनऊ मेमू |
| 64255 | उतरेठिया-कानपुर मेमू |
| 54101/02 | प्रयागराज पैसेंजर |
| 54325/26 | कानपुर-सीतापुर पैसेंजर |
| 55346/45 | कासगंज पैसेंजर |
| 64203 | कानपुर-लखनऊ मेमू |
| 64214 | कानपुर-लखनऊ मेमू पैसेंजर |
| ⚠️ आंशिक संचालन / शॉर्ट टर्मिनेशन | |
| ट्रेन | बदलाव |
|---|---|
| 55345 लखनऊ-कासगंज एक्सप्रेस | अनवरगंज से संचालित |
| 55346 कासगंज-लखनऊ | अनवरगंज तक सीमित |
| 12180 आगरा फोर्ट-लखनऊ | डायवर्ट, कानपुर नहीं आएगी |
| 12179 लखनऊ-आगरा फोर्ट | सामान्य रूट |
| 🔀 डायवर्ट होकर चलने वाली ट्रेनें | |
| रूट | ट्रेन |
|---|---|
| गाजियाबाद-मुरादाबाद-लखनऊ | 12004 नई दिल्ली शताब्दी, 22426 वंदे भारत |
| गाजियाबाद-मुरादाबाद-शाहजहांपुर | 02563 बरौनी-नई दिल्ली क्लोन हमसफर 02569 दरभंगा-नई दिल्ली क्लोन हमसफर 02564 नई दिल्ली-बरौनी क्लोन हमसफर 02570 बरौनी-नई दिल्ली क्लोन हमसफर |
| कानपुर-प्रयागराज-अयोध्या | 11070 लोकमान्य तिलक-गोरखपुर 15066 पनवेल-गोरखपुर 15046 ओखा-गोरखपुर 22534 यशवंतपुर-गोरखपुर 12598 गोरखपुर अंत्योदय 15030 पुणे-गोरखपुर 12173 उद्योग नगरी एक्सप्रेस |