विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Ranji Trophy: ग्रीन पार्क में यूपी का जलवा! गोवा 164 पर ऑलआउट, कप्तान आर्यन का शानदार अर्धशतक

Published: Mon, 19 Oct 2026 10:16 PM (IST)

रणजी ट्रॉफी मुकाबले में उत्तर प्रदेश ने गोवा पर 140 रनों की कुल बढ़त बना ली है। कप्तान आर्यन जुयाल ...और पढ़ें

ग्रीनपार्क स्टेडियम में रणजी मैच में बल्लेबाजी करते उत्तर प्रदेश टीम के कप्तान आर्यन जुयाल । जागरण

ग्रीनपार्क स्टेडियम में रणजी मैच में बल्लेबाजी करते उत्तर प्रदेश टीम के कप्तान आर्यन जुयाल । जागरण

HighLights

  1. रणजी ट्राफी : आर्यन की कप्तानी पारी के दम पर उत्तर प्रदेश ने गोवा को किया पस्त

  2. उत्तर प्रदेश के 202 रनों के जवाब में गोवा की पारी 164 रनों पर सिमटी, 38 रनों से पिछड़ा गोवा

  3. जीशान अंसारी ने पहली पारी में पांच विकेट लेकर कमाल किया।

जागरण संवाददाता, कानपुर। ग्रीन पार्क स्टेडियम में खेले जा रहे रणजी ट्राफी मुकाबले में दूसरे दिन ही उत्तर प्रदेश की टीम ने गोवा पर पारी की बढ़त हासिल कर ली। पहली पारी में 202 रन बनाने वाली उत्तर प्रदेश के गेंदबाजों ने गोवा को पहली पारी में 164 रनों पर रोक 38 रन की बढ़त हासिल की।

जवाब में दूसरी पारी में कप्तान आर्यन जुयाल की नाबाद अर्धशतकीय पारी के बदौलत उत्तर प्रदेश ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक 38 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 102 रन बना लिए हैं। उत्तर प्रदेश की कुल बढ़त 140 रनों की हो गई है। अब तीसरे दिन उत्तर प्रदेश की नजर बड़े स्कोर पर रहेगी। जबकि, गोवा के गेंदबाज उत्तर प्रदेश के शेष छह विकेट जल्द गिरकर मुकाबले में जीत के लिए उतरेंगे।

सोमवार को ग्रीन पार्क स्टेडियम में मुकाबले के तीसरे दिन गोवा ने 43 रन से आगे खेलना शुरू किया। सुयश (19) और शिवेन्द्र (44) जीशान अंसारी की फिरकी का शिकार हुए। इसके बाद कप्तान अभिनव (26) करन और स्नेहल शून्य पर जीशान अंसारी की फिरकी में फंसे। ललित एक रन पर कार्तिक यादव और यश 36 रन पर वंश का शिकार बने।

वंश ने दर्शन को 11 पर करन के हाथों कैच कराकर पवेलियन की राह दिखाई। इसके बाद रित्विक (9), कौशिक (6) और शुभम (4) पर आउट हुए। अमूल्य (7) रन बनाकर नाबाद रहे। गेंदबाजी में उत्तर प्रदेश की ओर से जीशान अंसारी ने पांच विकेट लिए। दूसरे छोर पर उनके साथ कार्तिक और वंश ने दो- दो विकेट लेकर दिया एक विकेट करन के खाते में आया।

दूसरी पारी में उत्तर प्रदेश की खराब शुरुआत

गोवा पर 38 रनों के बाद हासिल करने के बाद घरेलू मैदान में दूसरी पारी खेलने उतरी उत्तर प्रदेश की शुरुआत बेहद खराब रही। इस्लामी बल्लेबाज अभिषेक गोस्वामी और माधव कौशिक बिना खाता खोले पेवेलियन लौटे। अभिषेक को तेज गेंदबाज यश ने क्लीन बोल्ड और माधव को पगबाधा आउट किया।

दो विकेट सस्ते में गिर जाने के बाद कप्तान आर्यन जुयाल नाबाद (60) ने करन (31) के साथ पारी की संभाला। करन गेंदबाज दर्शन की गेंद पगबाधा हुए। इसके बाद जीशान अंसारी तीन रन पर अभिनव की गेंद पर आउट हुए। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक स्थान आर्यन का साथ दूसरे छोर पर कार्तिक (1) पर नाबाद रहे।

मैच के तीसरे दिन कप्तान आर्यन और पहली पारी में शतक लगाने वाले रिंकू सिंह के कंधों पर बड़ा स्कोर बनाने की जिम्मेदारी होगी। रिंकू बिहार और गोवा के खिलाफ पहली पारी में शतक लगा चुके हैं।

यह भी पढ़ें- Silver Price Updates: चांदी के भाव गिरे तो दीपावली से पहले कारोबार में तेजी, रोज खप रही दो टन चांदी, सिक्कों की बढ़ी मांग

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।