विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 11, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Kanpur Weather: सावन गया सूखा लेकिन भादो ने नहीं किया निराश, रविवार को रिकार्ड 35 मिमी बारिश; देखें अपडेट

By Jagran NewsEdited By: riya.pandey
Published: Mon, 11 Sep 2023 02:22 PM (GMT+05:30)

Kanpur Weather सावन में सूखा गया मानसून अब भादो में कसर पूरी कर रहा है। चार दिनों से जारी वर्षा ...और पढ़ें

कानपुर में भादो ने 10 दिनों में बरसाया बारिश का 25 प्रतिशत
कानपुर में भादो ने 10 दिनों में बरसाया बारिश का 25 प्रतिशत

HighLights

  1. कानपुर में भादो ने 10 दिनों में बरसाया बारिश का 25 प्रतिशत
  2. सितंबर माह में अब तक हो चुकी है रिकार्ड 64 मिमी वर्षा
  3. जिले में रविवार को हुई मूसलाधार बारिश, आगे भी जारी रहेगा क्रम

जागरण संवाददाता, कानपुर : Kanpur Weather Update: सावन में सूखा गया मानसून अब भादो में कसर पूरी कर रहा है। पिछले चार दिनों से जारी वर्षा का क्रम बीते दिन भी जारी रहा। रविवार को दिन में जहां रिमझिम बूंदें झरझर गिरती रहीं, वहीं शाम चार बजे के बाद मूसलाधार बरसात हुई।

अकेले रविवार को ही रात नौ बजे तक 35 मिलीमीटर वर्षा रिकार्ड की गई। इसके साथ ही भादो माह के शुरुआती 10 दिनों में 64 मिलीमीटर वर्षा हो चुकी है। यह सावन में हुई कुल 253 मिमी वर्षा का लगभग 25 प्रतिशत है।बादलों की आवाजाही और तेज वर्षा के चलते तापमान में भी कमी आई जिससे लोगों को गर्मी व उमस से राहत मिली है।

बारिश ने इस साल भी नहीं किया निराश

सीएसए विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञानी डा. एसएन सुनील पांडेय के अनुसार, मानसूनी वर्षा की स्थितियां बनी हुई हैं। चारों ओर से बादलों के आने से शहर में तेज वर्षा हुई है। इस सप्ताह भी इसी तरह बारिश के आसार हैं। सावन-भादो की वर्षा का इंतजार करने वालों को इस बार भी बारिश ने निराश नहीं किया है।

इस बार सावन महीना जुलाई की चार तारीख से 17 जुलाई तक और 17 अगस्त से 31 अगस्त तक रहा है। पहले 15 दिन में 108.8 मिमी और सावन के दूसरे पक्ष में 144.4 मिमी पानी बरसा है। कुल 253 मिलीमीटर वर्षा सावन में हुई थी। यह आंकड़ा सामान्य वर्षा से 25 प्रतिशत कम रहा।

भादो में सावन की कसर हुई पूरी

हालांकि, अब भादो में इसकी कसर पूरी होती दिख रही है। भादो की शुरुआत इस बार एक सितंबर से हुई है। छह और सात सितंबर को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनाई गई। इसी दिन से बारिश की शुरुआत हुई और चार दिन में 29 मिमी पानी बरस गया।

बीते रविवार को दोपहर में बारिश का एक तेज झोंका आया लेकिन शाम लगभग साढ़े पांच बजे के बाद बारिश शुरू हुई तो रात नौ बजे तक 35 मिमी से अधिक पानी बरस गया। हालांकि, अब भी इस साल मानसून सीजन में सामान्य से 22 प्रतिशत कम वर्षा एक सप्ताह में चार डिग्री तक गिरा।

तारीख - अधिकतम तापमान - न्यूनतम तापमान

10 सितंबर - 32.2 - 24.8

9 सितंबर - 29.8 - 24.6

8 सितंबर - 32.6 - 23.4

7 सितंबर - 33.0 - 23.6

6 सितंबर - 33.0 - 25.6

5 सितंबर - 34.0 - 25.6 

4 सितंबर - 36.2 - 24.6 (आंकड़े डिग्री सेल्सियस में)

सावन में इतनी हुई बरसात

13 जुलाई - 27

16 जुलाई - 64

19 अगस्त - 16.2

23 अगस्त - 98

24 अगस्त - 26.2 (आंकड़े मिली में)

भादो में वर्षा का हाल

छह- सात सितंबर - 10.4

सात-आठ सितंबर - 7.0

आठ-नौ सितंबर - 8.2

नौ-10 सितंबर - 3.4

10 सितंबर - 35.0 (आंकड़े मिली में) 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।