Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 19, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    डाक टिकटों में संजोएं अपनों की यादें

    By JagranEdited By:
    Updated: Thu, 19 Nov 2020 09:45 PM (GMT+05:30)

    माई स्टांप योजना में अपने परिवार या मित्र की फोटो सहित बनवा सकते हैं टिकट ...और पढ़ें

    डाक टिकटों में संजोएं अपनों की यादें
    डाक टिकटों में संजोएं अपनों की यादें

    जासं, कानपुर : अगर आप अपने परिवार की यादों को कागजों में कैद करके रखना चाहते हैं तो आपके लिए डाक घर की माई स्टांप योजना बिल्कुल सही साबित होगी। इस योजना के तहत आप अपने परिवार व मित्र के नाम व फोटो सहित टिकट बनवा सकते हैं। यह आपको महज कुछ ही घंटों में उपलब्ध हो जाएगी। लोग अपने नाम की स्टांप भी बनवा सकते हैं, जो लिफाफे में लगाकर कहीं भी भेजी जा सकती है।

    ऐसे बनवा सकते हैं टिकट

    फिलेटली प्रभारी (डाक टिकट इकट्ठा करने का कार्य) रजनीश कुमार ने बताया कि डाक टिकट बनवाने के लिए आवेदक को पासपोर्ट साइज की फोटो और ब्योरा देना होता है। इसके लिए शुल्क का निर्धारण किया गया है। आवेदक को जमा शुल्क में एक शीट डाक टिकट बनाकर दिया जाता है। एक टिकट की कीमत पांच रुपये होती है। इस टिकट का इस्तेमाल आम डाक टिकटों की तरह ही पत्र प्रेषण में भी किया जा सकता है।

    कम हो गई बनवाने में रुचि

    2017 में योजना के शुरू होने के बाद बड़ी संख्या में लोग डाक टिकट बनवाने आ रहे थे। हालांकि, अब यह संख्या बहुत कम हो गई है।

    जीवित व्यक्ति का ही बनेगा टिकट

    फिलेटली प्रभारी रजनीश ने बताया कि जीवित व्यक्ति का ही टिकट बनवाया जा सकता है, इसलिए आवेदक को खुद ही फिलेटली में आना पड़ता है। साथ ही परिवार के किसी बुजुर्ग सदस्य का डाक टिकट बनवा सकते हैं। उन्होंने बताया कि यह किसी भी समारोह में इसे गिफ्ट कर सकते हैं।

    -----

    शुल्क : 300

    टिकट मिलतीं : 12

    लागू योजना: 2017

    अब तक बने माई स्टांप : 300

    यहां करें संपर्क

    बड़ा चौराहा स्थित फिलेटली विभाग (प्रथम तल)

    यह चीजें होंगी जरूरी

    आवेदक की फोटो, आधार कार्ड, ड्राइविग लाइसेंस, वोटर आइडी

    खबरें और भी