विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Sawan 2026: 1 अगस्त को रात 8 बजे से कानपुर शहर-देहात में रूट डायवर्जन, इन वाहनों को डायवर्जन से मिलेगी छूट

Published: Fri, 31 Jul 2026 09:46 PM (IST)

कानपुर में श्रावण मास और कांवड़ यात्रा के लिए 1 अगस्त से भारी वाहनों का रूट डायवर्जन शुरू होगा, जो ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. शनिवार रात आठ बजे से कानपुर शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में वाहनों का डायवर्जन शुरू होगा।

  2. ट्रैफिक पुलिस ने शहर में चार सोमवार और देहात में चार चरण तय किए हैं।

  3. एंबुलेंस और अन्य आपातकालीन सेवाओं के वाहनों को डायवर्जन से छूट मिलेगी।

जागरण संवाददाता, कानपुर। शनिवार रात आठ बजे से शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक वाहनों के डायवर्जन का क्रम शुरू हो रहा है। इसमें ट्रैफिक पुलिस ने एंबुलेंस व अन्य आपातकालीन सेवाओं को डायवर्जन से छूट दी है। तय किया गया है कि ऐसे सभी आपातकालीन वाहनों को प्राथमिकता देते हुए आवश्यकता पड़ने पर उन वाहनों को ग्रीन कारिडोर उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे उन्हें न्यूनतम समय में गंतव्य तक पहुंचाया जा सके।

श्रावण मास और कांवड़ यात्रा के दिनों में यातायात प्रबंधन को लेकर पुलिस उपायुक्त यातायात (डीसीपी) रविंद्र कुमार ने शुक्रवार को पुलिस कार्यालय सभागार में साथी अधिकारियों के साथ बैठक भी की। उन्होंने कहा कि एक अगस्त (शनिवार) समय रात आठ बजे से तीन अगस्त (सोमवार) रात 12 बजे तक शहर में भारी वाहनों के अंतर्जनपदीय डायवर्जन व्यवस्था रहेगी।

कांवड़ यात्रा के दौरान विभिन्न जनपदों से होकर गुजरने वाले भारी एवं व्यावसायिक वाहनों के आवागमन, संभावित यातायात दबाव और श्रद्धालुओं की सुरक्षा के दृष्टिगत ट्रैफिक पुलिस के सभी अधिकारी ड्यूटी पर रहेंगे। डायवर्जन प्लान का प्रभावी क्रियान्वयन होगा, ताकि विभिन्न घाटों से जल भरकर जलाभिषेक के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं को रास्ते में असुविधा न हो। डीसीपी ने डायवर्ट और वैकल्पिक मार्गों एवं बैरियर प्वाइंट की समीक्षा की। इस बैठक में एडीसीपी यातायात कपिल देव सिंह, एसीपी यातायात मनोज कुमार सिंह, एसीपी यातायात संजय कुमार सिंह भी थे।

प्रत्येक शनिवार की रात आठ से सोमवार रात 12 बजे तक डायवर्जन

शहर में थाना चौबेपुर से शिवली कानपुर देहात मार्ग पर कोई भी भारी वाहन नहीं जा सकेगें, ऐसे भारी वाहन बिल्हौर, अरौल, कन्नौज होते हुए अपने गंतव्य को जा सकेंगे। ऐसे ही थाना कल्याणपुर से मैथा/बैरी तिराहा शिवली कानपुर देहात मार्ग पर कोई भी भारी वाहन नहीं जा सकेगें, ऐसे भारी वाहन बाबा मार्केट तिराहा से बाएं मुड़कर भौति से रनियां होते हुए अपने गंतव्य को जा सकेंगे।

उन्होंने बताया कि थाना सचेंडी से मैथा/शिवली कानपुर देहात मार्ग पर कोई भी भारी वाहन नहीं जा सकेगें. ऐसे भारी वाहन किसान नगर, रनियां होते हुए अपने गंतव्य को जा सकेंगे। बिल्हौर से रसूलाबाद कानपुर देहात मार्ग पर कोई भारी वाहन नहीं जा सकेगें, ऐसे भारी वाहन कन्नौज होते हुए निकलेंगे। अरौल से रसूलाबाद कानपुर देहात मार्ग पर कोई भी भारी वाहन नहीं जा सकेगें, ऐसे भारी वाहन कन्नौज होते हुए अपने गंतव्य को जा सकेगें।

देहात क्षेत्र में वाहनों का डायवर्जन

  • वाहनों का डायवर्जन एक अगस्त (शनिवार) की रात आठ से तीन अगस्त की रात 12 बजे तक रहेगा। फिर आठ से 10 अगस्त और फिर 15 से 17 अगस्त के बीच डायवर्जन रहेगा। इसके बाद 22 से 28 अगस्त के बीच रात 12 बजे तक भारी वाहनों का डायवर्जन रहेगा।
  • इटावा, औरैया की तरफ से आने वाले भारी वाहन जिन्हें उन्नाव, लखनऊ होकर बाराबंकी, गोरखपुर की तरफ जाना है। वे भारी वाहन रामादेवी चौराहा से दाहिने मुड़कर चौडगरा फतेहपुर से बायें मुड़कर लालगंज बछरावां (रायबरेली) से पूर्वांचल एक्सप्रेसवे होकर अपने गंतव्य को जा सकेंगे।
  • हमीरपुर की तरफ से आने वाले भारी वाहन जिन्हें सजेती, घाटमपुर नौबस्ता होकर उन्नाव, लखनऊ कि तरफ जाना है, ऐसे भारी वाहन आनूपुर मोड़ से दाहिने मुड़कर परास मोड़, जहानाबाद, चौडगरा, फतेहपुर, लालगंज बछरावां (रायबरेली) से पूर्वांचल एक्सप्रेसवे होकर अपने गंतव्य को जा सकेंगे।
  • झांसी, कालपी, भोगनीपुर, मूसानगर की तरफ से आने वाले भारी वाहन जिन्हें नौबस्ता होकर उन्नाव, लखनऊ की तरफ जाना है, ऐसे भारी वाहन घाटमपुर चौराहा से बाएं न मुड़कर सीधे चौडगरा, फतेहपुर, लालगंज बछरावां (रायबरेली) से पूर्वांचल एक्सप्रेसवे होकर अपने गंतव्य को जा सकेंगे।
  • कानपुर नगर (शिवराजपुर, चौबेपुर, बिठूर) की तरफ से जाने वाले भारी वाहन परियर पुल होते हुए उन्नाव की तरफ नहीं जा सकेंगे, ऐसे भारी वाहन सीधे अरौल से लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे होते हुए अपने गंतव्य को जा सकेगें।