विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 26, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आईआईटी कानपुर के दो प्रोफेसरो को शांति स्वरूप भटनागर पुरस्कार

By Edited By:
Published: Mon, 26 Sep 2016 10:35 PM (IST)Updated: Tue, 27 Sep 2016 10:23 AM (IST)

आईआईटी कानपुर के भौतिक विज्ञान विभाग के प्रोफेसर अनंथ रामाकृष्णन व मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग के प्रोफेसर अविनाश कुमार अग्रवाल को शांति स्वरूप भटनागर अवार्ड दिया जाएगा।

News Article Hero Image

कानपुर( जेएनएन)। आईआईटी के दो प्रोफेसरो को विज्ञान व तकनीक के क्षेत्र मे सर्वाधिक प्रतिष्ठित शांति स्वरूप भटनागर अवार्ड से नवाजा जाएगा। सोमवार को दिल्ली मे हुए काउंसिल आफ साइंटिफिक एंड इंडस्टि्रयल रिसर्च (सीएसआईआर) के प्लेटिनम जुबली कार्यक्रम के दौरान यह घोषणा की गई। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी ने किया था। आईआईटी मे भौतिक विज्ञान विभाग के प्रोफेसर अनंथ रामाकृष्णन व मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग के प्रोफेसर अविनाश कुमार अग्रवाल को यह अवार्ड दिया जाएगा। दोनो प्रोफेसरो को यह अवार्ड लाइफ टाइम अचीवमेट के लिए दिया जा रहा है।

प्रो. रामाकृष्णन को यह अवार्ड मेटा मैटेरियल के क्षेत्र मे उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया जा रहा है। 2003 से आईआईटी मे कार्यरत प्रो. रामाकृष्णन ने बताया कि मेटा मैटेरियल क्षेत्र का दायरा बहुत व्यापक है। इसके अंतर्गत नैनो स्ट्रक्चर, सेटेलाइट फोन, राडार व इंफ्रारेड थर्मल कैमरा समेत अन्य विषय आते है। उन्होने इन विषयो पर लगातार कई वर्षो तक रचनात्मक कार्य किया है। उनकी उपलब्धि मे विदेशो मे कई व्याख्यान समेत कई रिसर्च पेपर शामिल है।

मैकेनिकल इंजीनिय¨रग विभाग मे प्रो. अविनाश कुमार अग्रवाल का कार्यक्षेत्र इंटरनल कॉमर्शियल इंजन है। इसके अंतर्गत आने वाले ऑटोमेटिव टेक्नोलाजी के क्षेत्र मे उन्हे कई शोध कार्य किए है। ग्रेटर नोएडा के बुद्धा सर्किट मे दौड़ी दर्शको को हैरत मे डालने वाली फार्मूला स्टूडेट रेसिंग कार छात्रो ने उनके निर्देशन मे विकसित की थी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।