विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

धनतेरस से पहले चांदी धड़ाम! खरीदारी का सुनहरा मौका, दो लाख से नीचे आया भाव, सोना भी 800 रुपये सस्ता

Published: Tue, 27 Oct 2026 11:18 PM (IST)

धनतेरस से ठीक पहले कानपुर में चांदी की कीमत दो लाख रुपये प्रति किलो से नीचे आ गई है, जबकि ...और पढ़ें

चांदी के भाव दो लाख से नीचे आए। इंटरनेट मीडिया

चांदी के भाव दो लाख से नीचे आए। इंटरनेट मीडिया

HighLights

  1. चांदी दो लाख रुपये प्रति किलो से नीचे आई

  2. सोना भी 800 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता हुआ

  3. धनतेरस पर खरीदारी बढ़ने की उम्मीद जगी

जागरण संवाददाता, कानपुर। धनतेरस से ठीक पहले चांदी के भाव दो लाख रुपये प्रति किलो से नीचे आने से सराफा बाजार में ग्राहकों की धमक बढ़ने लगी है। चांदी के भाव में एक दिन में चार हजार रुपये प्रति किलो की गिरावट मंगलवार को दर्ज की गई। वहीं, सोना भी 800 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता हुआ।

लगातार ऊंचे भाव के कारण खरीदारी टाल रहे ग्राहकों को कीमतों में आई इस नरमी से राहत मिली है। सराफा बाजार में ग्राहकों की आवाजाही बढ़ने से कारोबारियों को उम्मीद है कि धनतेरस पर सोने-चांदी के आभूषणों और सिक्कों की खरीदारी में तेजी आएगी।

स्थानीय सराफा बाजार में सोमवार, 26 अक्टूबर को चांदी 2,02,000 रुपये प्रति किलो पर बिक रही थी, जो मंगलवार को घटकर 1,98,000 रुपये प्रति किलो रह गई। इसी तरह सोने का भाव 1,45,500 रुपये से गिरकर 1,44,700 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। कीमतों में आई इस गिरावट से त्योहार के लिए खरीदारी की योजना बना रहे ग्राहकों को कुछ राहत मिली है।

चौक सराफा बाजार के कारोबारी पदम अग्रवाल के अनुसार अब धनतेरस पर सोने-चांदी के सिक्कों, हल्के आभूषणों और परंपरागत गहनों की मांग बढ़ने की संभावना है। पिछले एक साल से ऊंचे भाव के कारण जो ग्राहक खरीदारी टाल रहे थे, वे अब बाजार का रुख करने लगे हें।

अंतरराष्ट्रीय बाजार की परिस्थितियों और वायदा कारोबार के कारण आगे कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव संभव है। ऐसे में भाव में आई गिरावट का लाभ उठाने के लिए लोगों घरों से निकलकर बाजार पहुंच रहे हैं। बाजार से अब निवेशक गायब हैं और असली ग्राहक पहुंच रहे हें।

अखिल भारतीय स्वर्णकार विकास परिषद के अध्यक्ष पुष्पेंद्र जायसवाल के अनुसार अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी और सोने की बिकवाली और वायदा बाजार में उतार-चढ़ाव का असर दोनों धातुओं के भाव पर पड़ा है। हाल के दिनों में कीमतों में तेज उतार-चढ़ाव से निवेशकों और कारोबारियों में असमंजस की स्थिति बनी थी।

यह भी पढ़ें- Kanpur Mandi Rates Today: 26 अक्टूबर 2026 का अनाज और सराफा बाजार भाव

यह भी पढ़ें- Kanpur Weather Alert: करवा चौथ पर बारिश बिगाड़ सकती है चांद के दीदार का इंतजार, 28 से 31 अक्टूबर तक Alert

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।