विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 08, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मुंबई-कानपुर हवाई सेवा शुरू, स्पाइस जेट के जंबो प्लेन ने की लैंडिंग

By AbhishekEdited By:
Published: Mon, 08 Oct 2018 02:53 PM (IST)Updated: Mon, 08 Oct 2018 07:55 PM (IST)

एयरपोर्ट पर कानपुर से मुंबई के लिए टिकट काउंटर शुरू हो गया है। पहले दिन मुंबई से आए 146 यात्री ...और पढ़ें

मुंबई-कानपुर हवाई सेवा शुरू, स्पाइस जेट के जंबो प्लेन ने की लैंडिंग
मुंबई-कानपुर हवाई सेवा शुरू, स्पाइस जेट के जंबो प्लेन ने की लैंडिंग

कानपुर (जागरण संवाददाता)। शहरवासियों के लिए दिल्ली के बाद अब मुंबई की हवाई सेवा भी सोमवार से शुरू हो गई। स्पाइस जेट के जंबो विमान ने मुंबई से उड़ान भरकर दोपहर में कानपुर में लैंडिंग की। विमान से आए यात्रियों ने बेहद खुशी जताई। कानपुर से मुंबई के लिए प्रतिदिन यह विमान उड़ान भरेगा।

अहिरवां एयरपोर्ट के अधिकारी व कर्मचारियों ने उड़ान की तैयारी पूरी कर ली थी। एयरपोर्ट पर कानपुर से मुंबई के लिए टिकट काउंटर शुरू हो गया है। स्पाइस जेट के 189 सीटर विमान एसजी 415 का निर्धारित समय मुंबई से 10.50 बजे उड़ान भरने और कानपुर में 1:15 बजे का है। वहीं कानपुर से उड़ान भरने का समय 2 बजे और मुंबई में शाम 4:15 बजे लैंडिंग का टाइम है।

हालांकि सोमवार को पहले दिन इस विमान ने सुबह 11:30 बजे मुंबई से उड़ान भरी और दोपहर 1:13 बजे कानपुर में लैंड किया। मुंबई से 146 यात्री कानपुर आए। इसके बाद इसी विमान ने एयरपोर्ट से दोपहर 2:06 बजे मुंबई के लिए उड़ान भरी। इस सफर में 98 यात्री मुंबई के लिए रवाना हुए। यात्रियों ने हवाई यात्रा शुरू होने पर खुशी जताई। इसका सबसे अधिक फायदा व्यापारियों को मिलेगा, इसके अलावा कारपोरेट जगत से जुड़े लोगों को सुविधा होगी। अहिरवां एयरपोर्ट पर यात्री प्रतीक्षालय की स्थिति को सुधारा गया है। पार्किंग, खानपान और यात्रियों के सामान ले जाने के लिए ट्राली की व्यवस्था की गई है।

उद्योगों को भी मिलेगा बढ़ावा

देश के कई स्थानों से कानपुर के लिए उड़ान शुरू होने के बाद अपने शहर का औद्योगिक स्वरूप एक बार भी बहाल हो जाएगा। सर्वाधिक चमड़ा व्यापारियों को लाभ मिलेगा जो लखनऊ से मुंबई की फ्लाइट पकड़ते थे और कानपुर से लखनऊ जाने में दो घंटे से अधिक का समय बर्बाद होता था। लेकिन अब कानपुर से जितना समय लखनऊ जाने में लगता है, उतने समय में वह कानपुर से मुंबई पहुंच जाएंगे।

अब कोलकाता, पुणे, हैदराबाद की बारी

कानपुर से दिल्ली और मुंबई की फ्लाइट शुरू करने के बाद स्पाइस जेट का अगला लक्ष्य कानपुर से कोलकाता, बागडोगरा और कानपुर से हैदराबाद और पुणे की फ्लाइट शुरू करने की योजना है। इससे शहर व आसपास जनपदों के लोगों को काफी सुविधा मिलेगी। जरूरी कार्य के लिए अक्सर इन शहरों में जाने वाले यात्रियों के लिए हवाई यात्रा आसान हो जाएगी और समय की भी बचत होगी।