Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 01, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'ताजमहल' फिल्म के को-प्रोड्यूसर पर जमीन हड़पने का आरोप, इरशाद आलम समेत 23 पर FIR

    Updated: Sat, 01 Mar 2025 04:20 PM (IST)

    ताजमहल फिल्म के को-प्रोड्यूसर व टेनरी संचालक इरशाद आलम और उनके साथियों पर जमीन हड़पने धोखाधड़ी और चोरी के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। पीड़ितों क ...और पढ़ें

    इरशाद आलम व आठ नामजद और 15 अज्ञात सहित 23 लोगों पर मुकदमा दर्ज हुआ। (प्रतीकात्मक तस्वीर) जागरण।
    इरशाद आलम व आठ नामजद और 15 अज्ञात सहित 23 लोगों पर मुकदमा दर्ज हुआ। (प्रतीकात्मक तस्वीर) जागरण।

    HighLights

    1. ताजमहल फिल्म के सह निर्माता और उनके साथियों समेत 23 पर मुकदमा
    2. जाजमऊ पुलिस ने कूटरचित दस्तावेजों से धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में दर्ज की रिपोर्ट
    3. दूसरा पक्ष पहले ही दर्ज करा चुका है मुकदमा

    जागरण संवाददाता, कानपुर। 'ताजमहल' फिल्म के सह निर्माता व टेनरी संचालक इरशाद आलम और उनके साथियों समेत आठ नामजद और 15 अज्ञात सहित 23 के खिलाफ जाजमऊ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। आरोपितों के खिलाफ कूटरचित दस्तावेजों से धोखाधड़ी कर जमीन हड़पने, बाउंड्रीवॉल तोड़कर चोरी करने और रकम हड़पने समेत अन्य धाराओं में मुकदमा हुआ है।

    इससे पूर्व इरशाद आलम ने उनकी टेनरी में तोड़फोड़ कर फर्जी दस्तावेज तैयार कर टेनरी की जमीन हड़पने का आरोप लगाकर दूसरे पक्ष पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

    धोखाधड़ी करने का लगा आरोप

    जाजमऊ शीतला बाजार निवासी तीन भाइयों सैय्यद खालिद कमाल, आसिम कमाल और उर्फी कमाल के अनुसार उन्होने एसडीएम से जमीन का सत्यापन करवाकर वरासत के आधार पर दाखिल खारिज न्यायालय में दाखिल कर दिया था। पिछले साल जून में पीड़ितों ने जमीन का एग्रीमेंट शिवेन्द्र बहादुर सिंह को किया।

    इसकी जानकारी टेनरी संचालक इरशाद आलम उनके साथी जाजमऊ अशरफाबाद निवासी शोएब अंडे वाले, वसीम, इरशाद मलिक, फाहद उर्फ गुड्डू, समीर मौलाना उर्फ सलाहू, मीरपुर कैंट निवासी मेराज और रिजवान को हुई। इसके बाद आरोपितों ने पीड़ितों से जमीन को लेकर विवाद शुरू कर दिया।

    इरशाद आलम पर लगे संगीन आरोप

    पीड़ितों को शिवेन्द्र बहादुर सिंह पर संदेह हुआ तो उन लोगों ने एग्रीमेंट खत्म करा दिया। आरोप है कि पिछले साल दिसंबर को इरशाद आलम समेत उनके साथी 15 अज्ञात लोगों के साथ आए और बाउंड्रीवॉल तोड़ दी। करीब दो लाख रुपये का सामान भी चुरा लिया। वहां पर मौजूद पीड़ितों के साथियों ने पुलिस को सूचना दी तो सभी भाग निकले।

    खबरें और भी

    आरोप है कि इरशाद आलम जमीन के फर्जी दस्तावेज बनाकर उस पर कब्जा करना चाहते हैं। पीड़ितों ने आइजीआरएस के जरिये शिकायत भी की, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। पीड़ितों का कहना है कि इरशाद आलम जबरन जमीन पर कब्जा करना चाहते हैं। इस पर उन्होंने जमीन खरीदने वाले शिवेन्द्र बहादुर सिंह को भी डरा धमकाकर और फर्जी दस्तावेज दिखाकर उससे 15 लाख और 35 लाख रुपये की चेक हड़प ली।

    जाजमऊ थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्र ने बताया कि इरशाद आलम और उनके साथियों समेत आठ नामजद और 15 अज्ञात सहित 23 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। वहीं इरशाद आलम का कहना है कि उन्होंने मामले को लेकर पूर्व में रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिसकी वजह से आरोपितों ने उन पर फर्जी मुकदमा दर्ज कराया है।

    इसे भी पढ़ें- अफसोस! DM के मुंह से निकला ये शब्द, CDO के साथ मारा छापा तो नजारा देख हुआ माथा गर्म; रोक दी कर्मियों की सैलरी