विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 03, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

वीडियो एलबम और फिल्मों में काम दिलाने की कही बात, युवती को कई शहरों में ले जाकर किया दुष्कर्म

Published: Wed, 03 Apr 2024 01:52 AM (IST)

कम समय में बहुत पैसा और प्रतिष्ठा कमाने के लालच का लाभ उठाकर एक युवक ने युवती का यौन शोषण ...और पढ़ें

स्टार बनाने का झांसा देकर युवती का किया यौन शोषण, मुकदमा दर्ज।
स्टार बनाने का झांसा देकर युवती का किया यौन शोषण, मुकदमा दर्ज।

जागरण संवाददाता, कानपुर। कम समय में बहुत पैसा और प्रतिष्ठा कमाने के लालच का लाभ उठाकर एक युवक ने युवती का यौन शोषण किया फिर उसे और उसके परिजनों को जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म करता रहा। आरोपी ने युवती पर अन्य लोगों के साथ भी संबंध बनाने का दबाव डाला। पीड़ित युवती की शिकायत पर नजीराबाद पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

पीड़ित युवती ने बताया कि लखनऊ के साउथ सिटी निवासी हेमंत कुमार राय ने उसे वीडियो एलबम में काम करने और अच्छे मुनाफे का लालच दिया। उसने पीड़ित युवती को हैदराबाद, गुवाहाटी, मुंबई समेत कई जगहों पर शूटिंग के नाम पर ले जाकर दुष्कर्म किया। 

पीड़िता ने कई बार अपने माता-पिता से बताना चाहा, लेकिन हेमंत ने उसे और उसके परिजनों को जान से मारने की धमकी देकर उसे चुप करा दिया। आरोपी ने उसको धमकी देकर अपने दोस्तों और अन्य लोगों के साथ भी संबंध बनाने के लिए दबाव डाला।

नजीराबाद थाना प्रभारी कौशलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि युवती की शिकायत पर हेमंत कुमार राय समेत पांच लोगों पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पीड़ित युवती को बयान देने के लिए बुलाया गया था, लेकिन अभी तक वह बयान देने नहीं आई है। उसके बयान के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।