Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    तेजस, डिब्रूगढ़ राजधानी सहित कई ट्रेनें लेट, कानपुर से होकर जाने वाली ये ट्रेनें अब अयोध्या धाम में 5 मिनट रुकेंगी

    Updated: Mon, 03 Aug 2026 02:55 PM (IST)

    कानपुर सेंट्रल से गुजरने वाली तेजस और डिब्रूगढ़ राजधानी सहित कई ट्रेनें सोमवार को भी देरी से चलीं। यात्रियों की सुविधा के लिए तीन जोड़ी ट्रेनों का अयो ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. तेजस और डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस कानपुर में देरी से पहुंचीं।

    2. कई ट्रेनें सोमवार को भी अपने निर्धारित समय से लेट थीं।

    3. तीन जोड़ी ट्रेनों का अयोध्या धाम पर पांच मिनट ठहराव।

    जागरण संवाददाता, कानपुर। कानपुर सेंट्रल और आसपास के स्टेशन होकर निकलने वाली ट्रेनें सोमवार को भी विलंब से निकलीं। नई दिल्ली जाने वाली डिब्रूगढ़ राजधानी के अलावा प्रयागराज व गोरखपुर रूट पर निकलने वाली ट्रेनों के संचालन पर भी काफी असर पड़ा।

    कानपुर से दिल्ली जाने वाली ट्रेन नंबर 22811 नई दिल्ली तेजस राजधानी एक्सप्रेस सोमवार को भी निर्धारित समय 4.35 बजे की जगह 10.10 बजे आई। ये ट्रेन पांच घंटे 35 मिनट विलंब से कानपुर पहुंची। इसी तरह 12423 डिब्रूगढ़-नई दिल्ली राजधानी निर्धारित समय 4.55 बजे की जगह पांच घंटे विलंब से 9.55 बजे आई। ये ट्रेन लगातार 10वें दिन भी लेट आई।

    इसके अलावा गोरखपुर की ओर जाने वाली 12556 गोरखधाम सुपरफास्ट तीन घंटे 23 मिनट लेट आई। प्रयागराज जाने वाली 12418 प्रयागराज एक्सप्रेस भी 42 मिनट विलंब रही।


    तीन जोड़ी ट्रेनों आज से अयोध्या धाम स्टेशन पर रुकेंगी पांच मिनट

    यात्रियों की सुविधा को देखते हुए कई ट्रेनों का अयोध्या धाम स्टेशन पर ठहराव समय में संशोधन किया गया है। उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज मंडल के सीपीआरओ डा. शिवम शर्मा ने बताया कि ट्रेन नंबर 19167 अहमदाबाद-वाराणसी सिटी साबरमती एक्सप्रेस का अयोध्या स्टेशन पर आज से पांच मिनट का ठहराव होगा। अब तक यहां दो मिनट का स्टापेज था। इसी तरह वाराणसी सिटी-अहमदाबाद का ठहराव चार अगस्त, 19165/66 अहमदाबाद-दरभंगा एक्सप्रेस पांच अगस्त से अयोध्या धाम स्टेशन पर पांच मिनट व 15743/44 बंठिडा-बालुरघाट फरक्का एक्सप्रेस चार अगस्त से इस स्टेशन पर पांच मिनट का ठहराव लेगी। ये सभी ट्रेनें कानपुर सेंट्रल होकर निकलती हैं।