Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सच या अफवाह! पेट्रोल-डीजल को लेकर बड़ी खबर, क्या Kanpur में वाकई खत्म हो रहा है पेट्रोल-डीजल?

    Updated: Sat, 28 Mar 2026 07:14 PM (IST)

    कानपुर में पेट्रोल-डीजल की कमी की अफवाहों के बावजूद, तेल कंपनियों और सरकारी तंत्र ने स्पष्ट किया है कि पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। जिला पूर्ति अधिकारी न ...और पढ़ें

    रामादेवी चौराहा के स्थित पेट्रोप पंप में पेट्रोल खत्म हो जाने के बाद पसरा सन्नाटा। क्षेत्रीय नागरिक

    रामादेवी चौराहा के स्थित पेट्रोप पंप में पेट्रोल खत्म हो जाने के बाद पसरा सन्नाटा। क्षेत्रीय नागरिक

    HighLights

    1. कानपुर में पेट्रोल-डीजल की कमी की अफवाहें निराधार हैं।

    2. तेल कंपनियों के पास पर्याप्त ईंधन स्टॉक मौजूद है।

    3. जिला पूर्ति अधिकारी ने पैनिक खरीदारी से बचने की अपील की।

    जागरण संवाददाता, कानपुर। गैस सिलिंडरों की किल्लत के साथ-साथ पेट्राेल और डीजल की मारामारी की अफवाहें जिस तरह से फैल रही हैं, धरातल पर उतनी किल्लत नहीं है। आयल कंपनियों से लेकर सरकारी तंत्र तक की मानें तो पूरे जनपद में संचालित सभी पेट्रोल पंप अपनी-अपनी क्षमता अनुसार प्रतिदिन संचालित हो रहे हैं और पेट्राेल और डीजल दे रहे हैं। पंपों के पास रोजाना के वितरण के अतिरिक्त भी कोटा उपलब्ध है।

    शनिवार को शहर और आसपास के क्षेत्रों को मिलाकर पांच अलग-अलग कंपनियों के 323 पेट्रोल पंपों से शाम तकरीबन पांच बजे तक 861.71 किलो लीटर पेट्रोल और 1922.2 किलो लीटर पेट्रोल वाहनों की टंकियो में भरा गया। इसी क्रम में 2191 किलाे लीटर पेट्रोल और 3290 किलो लीटर डीजल का स्टाक अतिरिक्त उपलब्ध है।

    जिला पूर्ति अधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि शनिवार को भी पंपों पर चल रहे वितरण और स्टाक की जांच कराई गई। पेट्रोप पंपों पर भीड़ भी औसतन रही। डीएसओ ने वाहन स्वामियों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की समस्या नहीं है, इसलिए कोई भी पैनिक परचेज यानी दबाव में खरीददारी न करें।

    आंकड़े एक नजर में

    आयल कंपनी पंपों की संख्या पेट्रोल बिक्री (KL) डीजल बिक्री (KL) पेट्रोल स्टॉक (KL) डीजल स्टॉक (KL)
    आइओसीएल 139 328 1103 642 1318
    बीपीसीएल 90 181 351 477 542
    एचपीसीएल 76 270 305 790 842
    न्यारा 11 40.71 61.90 145 198
    जियो बीपी 7 42 104 137 390
    कुल योग 323 861.71 1922.2 2191 3290
    नोट: सभी आंकड़े किलोलीटर (KL) में हैं। 1 KL = 1000 लीटर।

    खबरें और भी