Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    UP Breaking News: कानपुर, इटावा सहित 13 जिलों की ताजा खबरें, जानें कहां क्या हुआ

    Updated: Sun, 08 Feb 2026 01:38 PM (GMT+05:30)

    आज 8 फरवरी को कानपुर, इटावा सहित उत्तर प्रदेश के 13 जिलों से कई महत्वपूर्ण घटनाएँ सामने आईं। कानपुर में हाइटेंशन लाइन की चपेट में आने से एक मजदूर की म ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. कानपुर में हाइटेंशन लाइन से मजदूर की मौत हुई।

    2. चित्रकूट मंदिर में युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया।

    3. इटावा में प्रधान के भतीजे का शव तालाब किनारे मिला।

    जागरण टीम, कानपुर। कानपुर, इटावा समेत प्रदेश के 13 जिलों की आज आठ फरवरी के दिन कई अहम घटनाएं सामने आई हैं। कहीं सड़क हादसा हुआ तो कहीं प्रशासनिक कार्रवाई देखने को मिली। राजनीति, अपराध, मौसम और विकास से जुड़ी इन ताजा खबरों पर सबकी नजर बनी हुई है। पढ़ें आज की अब तक की ब्रेकिंग खबरें....।

    Kanpur में बोगस कंपनी बना 2.66 करोड़ की जीएसटी चोरी करने वाले अकाउंटेंट समेत दो गिरफ्तार

    रावतपुर निवासी रवि प्रकाश की अपूर्वा ट्रेडिंग कंपनी है। उन्होंने जुलाई 2025 में कल्याणपुर थाने में उनकी फर्म के नाम पर फर्जी फर्म बना महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ की फर्मों में मूंगफली की खरीद और बिक्री दिखा जीएसटी चोरी करने का आरोप लगाया। मामले की जांच क्राइम ब्रांच कर रही थी। डीसीपी क्राइम ब्रांच श्रवण कुमार ने बताया कि जांच में 2.66 करोड़ की जीएसटी चोरी की गई थी, जिसमे अकाउंटेंट एतिशाम और व्यापारी कमल गौरव साहू को गिरफ्तार किया गया। जबकि मुख्य आरोपित राकेश साहू फरार है।

    Kanpur भैरोघाट चौराहे पर लैंबॉर्गिनी की टक्कर, बाइक सवार घायल

    ग्वालटोली थाना क्षेत्र के भैरोघाट चौराहे पर रविवार दोपहर करीब पौने दो बजे तेज रफ्तार लैंबॉर्गिनी कार ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और घायल को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया।
    प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार की रफ्तार काफी तेज थी, जिस कारण चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका। दुर्घटना के बाद कुछ देर के लिए चौराहे पर अफरा-तफरी मच गई और यातायात भी प्रभावित हुआ। सूचना पर पहुंची ग्वालटोली पुलिस ने क्षतिग्रस्त बाइक और कार को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि घायल की स्थिति स्थिर है और तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

    Kanpur में हाइटेंशन लाइन की चपेट में आकर अधेड मजदूर की मौत

    कल्याणपुर के मकड़ी खेड़ा में हाइटेंशन लाइन की चपेट में आकर अधेड मजदूर की मौत हो गई। मूलरूप से मध्यप्रदेश के सरौंदा निवासी 51 वर्षीय करन रावतपुर के नमक फैक्ट्री चौराहे के पास पत्नी विनीता और बेटे आशीष के साथ रहते थे। करन कुछ दिनों से काकादेव निवासी विश्वकर्मा चौधरी के इंद्रानगर स्थित निर्माणाधीन प्लाट में बतौर मजदूर काम कर रहे थे। रविवार को वह विश्वकर्मा चौधरी के मकड़ीखेड़ा वाले दूसरे प्लाट से गिट्टी लेने के लिए गए थे। जहां तराई करने के उद्देश्य से करन ने पानी की बौछार मारनी शुरू कर दी। इसी दौरान ऊपर से गुजरी हाइटेंशन लाइन की चपेट में आकर बुरी तरह से झुलसने से उनकी मौत हो गई।

    खबरें और भी

    Chitrakoot में मंदिर में पूजा कर रही युवती से दुष्कर्म

    चित्रकूट : थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार शाम मंदिर में पूजा कर रही 18 वर्षीय युवती को बंधक बनाकर दुष्कर्म की घटना सामने आई। आरोपित ने युवती को मंदिर परिसर में अकेला पाकर दबोच लिया, उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया और दुपट्टे से हाथ-पैर बांधकर जबरन दुष्कर्म किया। काफी देर तक घर न लौटने पर खोजने पहुंचीं युवती की ताइयों को देखकर आरोपित धमकी देता हुआ मौके से फरार हो गया। घटनास्थल से उसका मोबाइल फोन और कपड़े बरामद हुए हैं। घटना के बाद गांव में तनाव है पुलिस और पीएसी तैनात की गई है। एएसपी सत्यपाल सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर नामजद मुकदमा दर्ज कर आरोपित की तलाश को चार टीमें लगाई गई है युवती को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।

    Etawah में प्रधान के भतीजे का शव तालाब के किनारे मिला

    ताखा तहसील के कुईता गांव में प्रधान के भतीजे का शव तालाब के किनारे पड़ा पाया गया, माना जा रहा है कि उसने तमंचे से गोली मारकर आत्महत्या की है। दो दिन पहले उसकी शादी पक्की हुई थी, जिससे वह नाखुश था। ओम बाबू उम्र 30 वर्ष प्रधान अजब सिंह का भतीजा था। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।