Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 03, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    UP Weather: कानपुर के मौसम में तीव्र बदलाव के संकेत, शीत दिवस के बाद सर्दी हुई बेअसर; 48 घंटे में वर्षा के आसार

    By akhilesh tiwari Edited By: Aysha Sheikh
    Updated: Sat, 03 Feb 2024 12:00 PM (IST)

    चंद्रशेखर कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञानी डा. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि मौसम में सर्दी का असर कम हो रहा है। इसकी वजह से ...और पढ़ें

    UP Weather: कानपुर के मौसम में तीव्र बदलाव के संकेत, शीत दिवस के बाद सर्दी हुई बेअसर
    UP Weather: कानपुर के मौसम में तीव्र बदलाव के संकेत, शीत दिवस के बाद सर्दी हुई बेअसर

    जासं, कानपुर। कोहरा छंटने और चटख धूप का असर शुक्रवार को मौसम पर दिखा। बुधवार की तरह शुक्रवार को भी दिन का अधिकतम तापमान 25.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान आठ डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ व चक्रवाती संचरण की वजह से मौसम में तीव्र बदलाव के संकेत हैं। 48 घंटे के दौरान शहर में मौसम बदलेगा और चार से पांच मिमी तक वर्षा भी हो सकती है।

    पूरे दिन बनी रही सूरज की गर्मी

    शुक्रवार की सुबह से ही सूरज के निकलने के बाद पूरे दिन सूरज की गर्मी बनी रही। कोहरा और बादलों के मौजूद नहीं रहने के बावजूद दिन में चली तेज हवा की वजह से लोगों ने सर्दी महसूस की। चंद्रशेखर कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञानी डा. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि मौसम में सर्दी का असर कम हो रहा है।

    इसकी वजह से सूरज का पृथ्वी की सीध में आना है। अब भारतीय भूभाग पर सूरज की सीधी किरणें पड़ रही हैं। इसके बावजूद दो पश्चिमी विक्षोभ और एक चक्रवाती हवा दबाव का तंत्र सक्रिय हो गया है। इससे अगले 48 घंटे के दौरान मौसम में तेजी से बदलाव होगा। बादलों के घिरने के साथ ही रविवार से वर्षा की भी शुरुआत होगी। इससे एक बार फिर सर्दी का असर बढ़ जाएगा।