Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 29, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Ram Mandir News: सीएम योगी ने की बड़ी घोषणा- राम मंदिर दर्शन के लिए हर जिले से लाए जाएंगे लोग

    By Jagran NewsEdited By: Shivam Yadav
    Updated: Sun, 29 Oct 2023 05:31 PM (GMT+05:30)

    Ram Mandir News - उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राम मंदिर को लेकर बड़ी घोषणा की है। सीएम योगी ने कहा कि राम मंदिर निर्माण पूरा होने के ...और पढ़ें

    Ram Mandir News: सीएम योगी ने की बड़ी घोषणा- राम मंदिर दर्शन के लिए हर जिले से लाए जाएंगे लोग।
    Ram Mandir News: सीएम योगी ने की बड़ी घोषणा- राम मंदिर दर्शन के लिए हर जिले से लाए जाएंगे लोग।

    जागरण टीम, कानपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राम मंदिर को लेकर बड़ी घोषणा की है। सीएम योगी ने कहा कि राम मंदिर निर्माण पूरा होने के बाद हर जिले से लोगों को प्रभु राम के दर्शन के लिए अयोध्या लाया जाएगा। वे शनिवार को कानपुर में आयोजित परियोजनाओं के शिलान्यास व लोकार्पण के कार्यक्रम में बोल रहे थे।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि दीपावली से रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होने तक हर घर में दीपोत्सव मनाएं। प्राण प्रतिष्ठा के बाद हर जनपद से लोगों को अयोध्या में प्रभु के दर्शन करने के लिए ले जाया जाएगा। वहीं, कानपुर में अनुसूचित वर्ग के लोगों को आश्वस्त करते हुए बोले, हम किसी का हाथ पकड़ते हैं तो उसे छोड़ते नहीं हैं। उन्हें सम्मान के साथ आगे बढ़ाने का काम करते हैं।

    बहनों को पूरा लाभ दिया जा रहा: सीएम

    इसके अलावा, औरैया के ककोर स्थित तिरंगा मैदान में नारी शक्ति वंदन महिला सम्मेलन में मुख्यमंत्री ने 31 मिनट के संबोधन में सबसे अधिक ‘आधी आबादी’ पर फोकस रखा। बोले, वर्ष 2017 से पहले यूपी पुलिस में 10 हजार महिला पुलिसकर्मी थीं। अब चार गुणा बढ़कर 40 हजार हो गई हैं। अन्य सेवाओं में भी बहनों को पूरा लाभ दिया जा रहा है।

    पिछली सरकारों पर बोला हमला

    वहीं, कानपुर में किदवई नगर के राष्ट्रीय इंटर कॉलेज मैदान में भाजपा अनुसूचित मोर्चा के क्षेत्रीय सम्मेलन में बिना नाम लिए सपा पर तीखा हमला बोला। कहा कि पिछली सरकारें जाति, क्षेत्र, भाषा के आधार पर लोगों को बांटती थीं। सामाजिक ताने-बाने को तोड़ते हुए काम करती थीं, लेकिन भाजपा विकास की योजनाओं का लाभ बिना किसी भेदभाव के लोगों को देती है। 

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Ram Mandir: रामलला के भव्य मंदिर के निर्माण कार्य का निरीक्षण करने पहुंचे डिप्टी सीएम, ‘गर्भगृह’ को किया प्रणाम

    यह भी पढ़ें: कुशीनगर एयरपोर्ट पर ILS लगाने में रूस की कंपनी कर रही देर, अंतरराष्ट्रीय उड़ान शुरू होने में फंसा पेंच