Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हार नहीं मानी… चौथे प्रयास में PCS पास कर कानपुर के अमन शुक्ला बने अफसर, जानिए संघर्ष की पूरी कहानी

    Updated: Mon, 30 Mar 2026 03:29 PM (IST)

    अमन शुक्ला ने अपनी कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प से उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (PCS) परीक्षा में सफलता हासिल की है। कानपुर के नर्वल निवासी अमन ने चौथे प्र ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. नर्वल के मिश्रीखेड़ा निवासी अमन शुक्ला पीसीएस में हुए चयनित

    2. बने असिस्टेंट कमिश्नर कामर्शियल टैक्स

    शैलेंद्र त्रिपाठी, कानपुर। नर्वल के मिश्रीखेड़ा गांव के निवासी अमन शुक्ला ने अपनी मेहनत और दृढ़ संकल्प से सफलता की नई मिसाल पेश की है। कई असफलताओं के बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी और चौथे प्रयास में उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (PCS) परीक्षा पास कर असिस्टेंट कमिश्नर कमर्शियल टैक्स बने। खास बात यह रही कि उन्होंने घर पर रहकर ही तैयारी की और अपने लक्ष्य को हासिल किया।

    अमन कुमार शुक्ला नर्वल के मिश्रीखेड़ा निवासी व वर्तमान में चकेरी के सजारी में रह रहे हैं। जिन्होंने अपने चौथे प्रयास में उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग में सफलता प्राप्त की है।अमन कुमार शुक्ला का पीसीएस में चयन होने के बाद उन्हे असिस्टेंट कमिश्नर कामर्शियल टैक्स बनाया गया है। अमन की सफलता से उनके गांव , क्षेत्र व शहर में खुशी की लहर है। अमन के बाबा फतेहपुर के डारी में भी रहते थे। अमन के चयन की सूचना पर फतेहपुर में भी लोगों ने खुशियां मनाई।

    WhatsApp Image 2026-03-30 at 14.57.14

    अमन शुक्ला व उनके माता पिता। स्वयं

    परिवारा में खुशी का माहौल

    मूल रूप से फतेहपुर के डारी व वर्तमान में नर्वल के मिश्रीखेड़ा निवासी सेना से सेवानिवृत्त राकेश कुमार शुक्ला चकेरी के सजारी में मकान बनाकर रह रहे हैं।राकेश के छोटे बेटे अमन कुमार शुक्ला का चयन पीसीएस में हुआ है। रविवार रात अमन के चयन की खुशी जैसे ही स्वजन को मिली तो सभी खुशी से झूम उठे। राकेश कुमार शुक्ला सेना से सेवानिवृत्त होने के बाद वर्तमान में नर्वल - मड़िलवां विद्युत सबस्टेशन में संविदा कर्मी एसएसओ के पद पर कार्यरत हैं।

    इस तरह से दृढ़ संकल्प लेकर आगे बढ़े

    पीसीएस में चयनित अमन कुमार शुक्ला ने बताया कि ये उनका चौथा प्रयास था। मुख्य परीक्षा में इस बार दूसरी बार पहुंचे थे। साक्षात्कार भी ये दूसरा था।पिछली बार भी साक्षात्कार दिया था लेकिन चयन नहीं हो पाया था। उन्होंने कहा असिस्टेंट कमिश्नर के साथ वो आगे और बेहतर के लिए तैयारी करते रहेंगे। अमन ने घर पर रहकर ही तैयारी की। वो यूपीएससी की भी तैयारी कर रहे हैं।

    खबरें और भी

    अमन ने आठवीं तक की परीक्षा केंद्रीय विद्यालय श्यामनगर रक्षा विहार से की। इसके बाद चकेरी स्थित केवी -1 से दशवीं व बारहवीं की परीक्षा उत्तीर्ण की। बीए प्रयागराज विश्वविद्यालय से करने के बाद एमए भूगोल से जामिया इस्लामिया विश्वविद्यालय से किया। इसके बाद 2021 से केवल एक लक्ष्य पीसीएस की तैयारी का रहा। अंततः चौथे प्रयास में उनको सफलता मिली।मां सुनीता शुक्ला अपने लाल की सफलता पर फूली नहीं समा रही थीं।