Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 17, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    UP Politics News: यूपी में अखिलेश को आइना दिखा रही कांग्रेस, सीटों के बंटवारे पर अजय राय ने कही बड़ी बात

    By shiva awasthiEdited By: Shivam Yadav
    Updated: Tue, 17 Oct 2023 04:22 PM (GMT+05:30)

    UP Politics News - तय समय से करीब पौने तीन घंटा देरी से आए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने प्रदेश में आईएनडीआईए में शामिल सपा से सीटों के बंटवारे प ...और पढ़ें

    UP Politics News: यूपी में अखिलेश को आइना दिखा रही कांग्रेस।
    UP Politics News: यूपी में अखिलेश को आइना दिखा रही कांग्रेस।

    जागरण संवाददाता, कानपुर। तय समय से करीब पौने तीन घंटा देरी से आए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने प्रदेश में आईएनडीआईए में शामिल सपा से सीटों के बंटवारे पर कहा कि उनकी पार्टी किसी के भरोसे नहीं है। सभी 80 लोकसभा सीटों पर तैयारी चल रही है, बाकी कांग्रेस नेतृत्व जो तय करेगा उस पर काम करेंगे। इससे संकेत मिले कि कांग्रेस अकेले चुनाव लड़ सकती है।

    राय ने अखिलेश यादव के 20 सीटें देने के बयान को नकारा। कहा कि अभी कुछ भी तय नहीं है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कांग्रेस के साफ होने की टिप्पणी पर कहा कि वह मुगालते में हैं। कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता बब्बर शेर है, इसका अंदाजा आने वाले लोकसभा चुनाव में सबको पता चल जाएगा। कांग्रेस का जनसैलाब अबकी सबको बहा ले जाएगा। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के 12:30 बजे के बजाय लगभग तीन बजे पहुंचने से कार्यकर्ताओं में नाराजगी रही। काफी कांग्रेसी निकल गए। 

    आदेश मिला तो प्रदेश में घूम रहा हूं

    प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी का आदेश था तो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विरुद्ध चुनाव लड़े। अब आदेश मिला है तो प्रदेश में घूम रहा हूं। फिर आदेश होगा तो लड़ेंगे। इस बार का लोकसभा चुनाव निर्णायक चुनाव होगा। कांग्रेस संगठन दुरुस्त होगा। 

    प्रदेश में कांग्रेस का संगठन ध्वस्त है, नेता ही देरी से चल रहे तो कैसे सुधरेगा सब कुछ, इस सवाल पर बोले कि रास्ते में भी कार्यकर्ता मिलते रहे। इसलिए देरी हुई। बोले कि सब ठीक कर देंगे। 

    कांग्रेस पदाधिकारियों के साथ मंथन शुरू

    गाजा पट्टी पर संघर्ष को लेकर कहा कि यह मानवता के लिए घातक है। इसलिए सबको इसे रोकना चाहिए। इसके बाद 13 जिलों की संगठनात्मक व लोकसभा चुनाव की रणनीति बैठक में प्रदेश अध्यक्ष ने बुंदेलखंड-कानपुर जोन के कांग्रेस पदाधिकारियों के साथ मंथन शुरू किया। 

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: UP News: विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A में बढ़ रही दरार, कांग्रेस-सपा के बीच सीट बंटवारे को लेकर घमासान तेज

    प्रदेश संगठन सचिव अनिल यादव, पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी, प्रदीप जैन आदित्य, पूर्व विधायक भूधर नारायण मिश्र, संजीव दरियाबादी, सोहिल अख्तर, मदनमोहन शुक्ला, राहुल रिछारिया, पवन गुप्ता, हर प्रकाश अग्निहोत्री, राजेश सिंह, करिश्मा ठाकुर, आशनी विकास अवस्थी, जेपी पाल, अमित पांडेय, नौशाद आलम मंसूरी, हरिकृष्ण भारतीय, नरेश चंद्र त्रिपाठी, आलोक मिश्रा, कनिष्क पांडेय, नेक चंद पांडेय, राजू कश्यप, संतोष त्रिपाठी व ममता तिवारी आदि उपस्थित रहे।

    श्रीप्रकाश व अजय नहीं दिखे

    कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय पहली बार कार्यकर्ताओं के समागम में आए तब भी पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल व पूर्व विधायक अजय कपूर नहीं दिखे। इसे लेकर भी चर्चा होती रही।

    यह भी पढ़ें: अखिलेश यादव का कानपुर दौरा: सपा विधायक और नगर अध्यक्ष समर्थकों में झड़प, MLA भी कर रहे थे मारपीट