Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 30, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    UP Weather Update: दीपावली के बाद बढ़ जाएगी सुबह-शाम की सर्दी, IMD ने जारी किया अलर्ट

    Updated: Wed, 30 Oct 2024 08:01 AM (IST)

    उत्‍तर प्रदेश का मौसम तेजी से बदल रहा है। दीवाली से पहले कोहरा भी दस्‍तक दे चुका है। हालांकि आसमान में बादल छाए हुए हैं लेकिन बारिश की उम्‍मीद नहीं है ...और पढ़ें

    यूपी में मौसम तेजी से बदल रहा है। जागरण
    यूपी में मौसम तेजी से बदल रहा है। जागरण

    HighLights

    1. अक्टूबर अंत तक 15 डिग्री सेंटीग्रेड तक जाता है न्यूनतम तापमान
    2. आसमान से बादल छाने से मौसम सुहाना बना रहेगा

    जागरण संवाददाता, कानपुर। मौसम में पिछले सप्ताह भर से तापमान का उतार-चढ़ाव बना हुआ है। इसकी वजह दाना चक्रवात का असर रहा है लेकिन अब मौसम में बदलाव की उम्मीद की जा रही है। अक्टूबर महीने में इस साल न्यूनतम तापमान सामान्य से चार - पांच डिग्री अधिक बना हुआ है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार अगले दो दिन बाद तापमान नीचे जाने की उम्मीद की जा रही है। गेहूं की बोआई के लिए यह मौसम पूरी तरह से उपयुक्त है। अब वर्षा की संभावना बिल्कुल नहीं है।

    कृषि मौसम विशेषज्ञ डा. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि अक्टूबर के अंतिम सप्ताह के दौरान कानपुर मंडल में दिन और रात दोनों में हल्की गर्मी देखी जा रही है। सप्ताह भर से दिन के समय का तापमान भी सामान्य से अधिक बना हुआ है। अभी तक सर्दी ने अपना असर नहीं दिखाया है लेकिन दीपावली के बाद मौसम में बदलाव की संभावना बनी हुई है।

    इसे भी पढ़ें-प्रयागराज रामबाग तक डबल लाइन पूरा, दिसंबर से चलने लगेंगी ट्रेनें; महाकुंभ में श्रद्धालुओं को मिलेगी सुविधा

    चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय की मौसम वेधशाला में पिछले दो दिनों से न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेंटीग्रेड के आस -पास बना हुआ है। अब आसमान साफ हो गया है। इससे अगले दो से तीन दिन बाद तापमान नीचे जाने की संभावना है। अक्टूबर की शुुरुआत में न्यूनतम तापमान का सामान्य पैटर्न 22 से 23 डिग्री होता है, जो माह के अंत तक लगभग 15 डिग्री तक पहुंच जाता है लेकिन इस बार ऐसा देखने को नहीं मिला।

    आइए जानते है यूपी के मौसम का हाल...

    आगरा का मौसम

    आगरा में मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार बुधवार को आसमान साफ रहेगा। तापमान में अधिक उतार-चढ़ाव देखने को नहीं मिलेगा। वहीं एटा में धूप निकलेगी, गर्मी में कमी आएगी। मैनपुरी में पूरे दिन मौसम अधिकांश साफ रहेगा, बयार चलेगी।

    खबरें और भी

    बरेली का मौसम

    बरेली में बुधवार को मौसम साफ रहने का अनुमान है। तापमान अधिकतम 31.8, न्यूनतम 20.0 रहेगी। आर्द्रता अधिकतम 94 प्रतिशत न्यूनतम 55 प्रतिशत रहेगी। वहीं रामपुर और आसपास के क्षेत्र में बुधवार को मौसम साफ रहेगा। संभल और उसके आसपास के जिलों में असमान में धूप खिलती रहेगी।

    गोरखपुर का मौसम

    गोरखपुर में मंगलवार को आसमान साफ रहेगा। देवरिया और बस्ती में भी मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है।

    इसे भी पढ़ें-हाथ में राइफल लेकर सीएम योगी ने अनोखे अंदाज में साधा निशाना, सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्‍वीर 

    आंबेडकर नगर में आचार्य नरेंद्रदेव कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञानी डा. अमरनाथ मिश्र ने कहा कि बुधवार को मौसम शुष्क बने रहने की संभावना है। हवा सामान्य गति से पश्चिमी दिशा से चलने के आसार हैं।

    गोंडा में वरिष्ठ वैज्ञानिक डा. उपेंद्रनाथ सिंह के अनुसार मौसम में उतार-चढ़ाव जारी है। बुधवार को तेज धूप रहेगी। दोपहर बाद आसमान में बादल छा सकते हैं। दिन में उमस व सुबह-शाम मौसम ठंडा होने का अनुमान है।