Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    One Day Super League: यूपी क्रिकेट महिला टीम घोषित, कानपुर की अर्चना देवी बनीं कप्तान

    Updated: Tue, 03 Feb 2026 07:16 PM (IST)

    UP Women Cricket Team: उत्तर प्रदेश महिला क्रिकेट टीम की घोषणा हो गई है, जिसमें कानपुर की ऑलराउंडर अर्चना देवी को वनडे सुपर लीग के लिए कप्तान बनाया गय ...और पढ़ें

    उप्र की टीम में कानपुर के चार खिलाड़ी शामिल। जागरण

    उप्र की टीम में कानपुर के चार खिलाड़ी शामिल। जागरण

    HighLights

    1. राजकोट में खेले जाएंगे लीग के मुकाबले, पहले मैच में कर्नाटक से होगा सामना

    2. वनडे सुपर लीग मुकाबले राजकोट में 6 से 28 फरवरी तक।

    3. पहला मैच 6 फरवरी को कर्नाटक के खिलाफ खेलेगी यूपी।

    4. उप्र की टीम में कानपुर और लखनऊ की चार-चार खिलाड़ियों को मिली जगह

    जागरण संवाददाता, कानपुर।  UP Women Cricket Team: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की वनडे सुपर लीग के मुकाबले राजकोट में छह से 28 फरवरी तक खेले जाएंगे। वनडे सुपर लीग के लिए मंगलवार को उप्र क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) की ओर से प्रदेश की महिला टीम की घोषणा की गई। उप्र टीम की कप्तानी शहर की आलराउंडर अर्चना देवी को सौंपी गई है।

    घोषित टीम में कप्तान अर्चना के साथ ही बल्लेबाज तृप्ति सिंह, एकता सिंह और मध्यम गति की गेंदबाज गरिमा यादव भी जगह बनाने में सफल रही। वनडे सुपर लीग में उप्र की टीम छह फरवरी को कर्नाटक के खिलाफ होने वाले मुकाबले से अपने अभियान की शुरुआत करेगी।


    यूपीसीए की ओर से घोषित 20 सदस्यीय टीम में चार अतिरिक्त खिलाड़ियों को भी जगह दी गई। कानपुर के साथ लखनऊ की चार, आगरा की तीन, सहारनपुर, फिरोजाबाद की दो-दो खिलाड़ियों के साथ अलीगढ़, मुरादाबाद, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर सहित कई जिलों की खिलाड़ियों को टीम में स्थान मिला।

    उप्र टीम का मुख्य कोच भावना, असिस्टेंट कोच शैफाली को चुना गया। वहीं, गायत्री अग्रवाल को टीम मैनेजर, फिजियो मीनू नागर और एनालिस्ट सौम्या सिंह को बनाया गया। यूपीसीए के सीईओ अंकित चटर्जी ने बताया कि उप्र की महिला टीम में प्रतिभावान खिलाड़ियों को स्थान मिला है। अर्चना लगातार बेहतर प्रदर्शन कर कप्तान बनीं। उप्र की महिला टीम निश्चित ही इस बार सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर ट्राफी हासिल करेगी।

    खबरें और भी

    WhatsApp Image 2026-02-03 at 19.05.07

    निशू चौधरी।

    चयनित खिलाड़ी

    • अर्चना देवी (कप्तान)
    • तृप्ति सिंह
    • एकता सिंह
    • गरिमा यादव 
    • वर्निका (उप कप्तान)
    • निशू चौधरी 
    • सोनाली सिंह
    • शिल्पी यादव
    • आरजू सिंह
    • संध्या छेत्री 
    • मुस्कान मलिक
    • सोनम यादव
    • निशि कश्यप 
    • अंजलि सिंह
    • रमा कुशवाहा
    • संपदा दीक्षित
    • अंशु तिवारी 
    • खुशी त्यागी 
    • श्रद्धा तिवारी
    • मीनू यादव 

    अतिरिक्त खिलाड़ी

    • अरोमा त्यागी
    • शोभा देवी 
    • मनीषा चौधरी 
    • भारती शर्मा