विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कानपुर के औद्योगिक क्षेत्रों की चमकेगी किस्मत, मेंटेनेंस के लिए निजी कंपनियों को जिम्मेदारी सौंपेगा UPSIDA

Published: Wed, 28 Oct 2026 03:28 PM (IST)

यूपीसीडा औद्योगिक क्षेत्रों में विकास और साफ-सफाई के लिए निजी कंपनियों की मदद लेगा। इससे बुनियादी सुविधाओं में सुधार और ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. यूपीसीडा औद्योगिक क्षेत्रों के विकास और साफ-सफाई को निजी कंपनियों को सौंपेगा।

  2. कानपुर के ट्रांसगंगा सिटी, रूमा, चकेरी औद्योगिक क्षेत्रों में टेंडर निकलेंगे।

  3. ट्रांसगंगा सिटी फोरलेन पुल का निर्माण कार्य 500 करोड़ में शुरू।

जागरण संवाददाता, कानपुर। औद्योगिक क्षेत्रों में विकास कार्यों को गति देने और साफ-सफाई की व्यवस्था बेहतर बनाने के लिए उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीसीडा) अब निजी कंपनियों की मदद लेने की तैयारी कर रहा है।

इसके तहत ट्रांसगंगा सिटी परियोजना के साथ रूमा, चकेरी और पनकी औद्योगिक क्षेत्रों में विकास कार्यों और साफ-सफाई की जिम्मेदारी निजी कंपनियों को सौंपने के लिए टेंडर निकाले जाएंगे। प्राधिकरण का मानना है कि इससे औद्योगिक क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने के साथ ही जवाबदेही भी तय की जा सकेगी।

यूपीसीडा प्रदेश में औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देने के साथ नए औद्योगिक क्षेत्रों के विकास और पुराने क्षेत्रों के सुदृढ़ीकरण की योजनाओं पर काम कर रहा है। हालांकि, कर्मियों की लगातार घट रही संख्या के कारण नियमित साफ-सफाई, सड़कों के रखरखाव, ड्रेनेज और अन्य विकास कार्यों को व्यवस्थित तरीके से संचालित करना चुनौती बन रहा है।

यूपीसीडा के अनुसार, ऐसी स्थिति में इन व्यवस्थाओं में सुधार के लिए निजी कंपनियों को निर्धारित कार्य सौंपे जाएंगे। इससे नियमित निगरानी और मानकों के अनुरूप काम कराने में मदद मिलेगी। प्राधिकरण पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) माडल पर मेंटेनेंस की संभावनाएं भी तलाश रहा है।

ट्रांसगंगा सिटी पुल का निर्माण शुरू

ट्रांसगंगा सिटी फोरलेन पुल परियोजना अब जमीन पर उतरने लगी है। कटरी शंकरपुर और लोधवा खेड़ा में सौ से अधिक किसानों की जमीन का सर्वे पूरा कर लिया गया है। अब जमीन के अधिग्रहण का कार्य शुरू कर दिया है। साथ ही रानीघाट, धोबीघाट और भैरोघाट क्षेत्र में आवासों को हटाने के साथ ही पिलर बनाने के लिए काम शुरू हो गया है।

गंगा पर बनने वाले इस वाई आकार के फोरलेन पुल का टेंडर बीते 14 मई को 500.50 करोड़ रुपये में फाइनल हो चुका है। आगरा की पीएनसी इंफ्राटेक लिमिटेड और हरियाणा की एसपी सिंगला कंस्ट्रक्शन्स प्राइवेट लिमिटेड संयुक्त रूप से इसका निर्माण शुरू कर दिया है। भूमि अधिग्रहण समेत परियोजना की कुल लागत 753 करोड़ रुपये है।

यूपीसीडा औद्योगिक क्षेत्रों में विकास कार्यों और रखरखाव की व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए विकल्पों पर काम कर रहा है। निजी कंपनियों की भागीदारी के लिए प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। वहीं, गंगा नदी पर पुल का निर्माण होने से ट्रांसगंगा सिटी को सबसे अधिक लाभ होगा।
- डॉ. बलकार सिंह, मुख्य कार्यपालक अधिकारी, यूपीसीडा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।