विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कानपुर में 21 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच PET परीक्षा शुरू, सेक्टर मजिस्ट्रेट और पुलिस बल तैनात

Published: Sun, 25 Oct 2026 09:35 AM (GMT+05:30)Updated: Sun, 25 Oct 2026 09:42 AM (GMT+05:30)

कानपुर में यूपीएसएसएससी पीईटी परीक्षा कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुई। अभ्यर्थियों के बालों से लेकर जूतों तक की गहन ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. कड़ी सुरक्षा के बीच पीईटी परीक्षा शुरू हुई।

  2. अभ्यर्थियों के बालों और जूतों की गहन तलाशी ली गई।

  3. कानपुर के 21 केंद्रों पर पुलिस बल तैनात रहा।

जागरण संवाददाता, कानपुर। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) की पहली पाली के लिए रविवार को शहर के परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों का प्रवेश शुरू हो गया।

केंद्रों के बाहर अभ्यर्थियों की कतारें लगवाई गईं। गोविन्द नगर स्थित चाचा नेहरू स्मारक इंटर कॉलेज और माया देवी बालिका इंटर कॉलेज, साकेत नगर स्थित सुभाष स्मारक इंटर कॉलेज, कल्याणपुर स्थित जवाहर लाल नेहरू इंटर कॉलेज और खालसा गर्ल्स इंटर कॉलेज, हरजिंदर नगर में कड़ी तलाशी के बाद अभ्यर्थियों को परीक्षा कक्ष में प्रवेश दिया गया।

परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। अभ्यर्थियों की मेटल डिटेक्टर से जांच के साथ बालों और जूतों की भी तलाशी ली जा रही है। परीक्षा को व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए केंद्रों पर सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्ट्रेट और पुलिस बल की तैनाती की गई है।

दो पालियों में होने वाली परीक्षा के लिए शहर में कुल 21 केंद्र बनाए गए हैं। इनमें प्रति पाली करीब 9,288 अभ्यर्थियों के शामिल होने की उम्मीद है। पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक होगी, जबकि दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर तीन से शाम पांच बजे तक आयोजित की जाएगी।

यह भी पढ़ें- प्रदूषण से 2 से 3 गुना बढ़ा दिल की बीमारी का खतरा, अब AI बैंड देगा अलर्ट; जानें कैसे करेगा बचाव

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।