Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Weather Alert: नौतपा के पहले दिन तपा शहर, शाम होते-होते तेवर ठंडे, कानपुर सहित 3 जिलों में मौसम ने बदली करवट

    Updated: Mon, 25 May 2026 09:31 PM (IST)

    कानपुर में नौतपा की शुरुआत भीषण गर्मी और लू के साथ हुई, अधिकतम तापमान 43.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शाम होते-होते कानपुर, उन्नाव व औरैया में आंध ...और पढ़ें

    अछल्दा-बिधूना मार्ग पर गांव सराय प्रथम में तेज आंधी से टूटकर गिरा पेड़। जागरण

    अछल्दा-बिधूना मार्ग पर गांव सराय प्रथम में तेज आंधी से टूटकर गिरा पेड़। जागरण

    HighLights

    1. नौतपा की शुरुआत में कानपुर में भीषण गर्मी

    2. अधिकतम तापमान 43.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया

    3. 28-29 मई को आंधी-बारिश का अलर्ट जारी

    जागरण संवाददाता, कानपुर। कानपुर में नौतपा के पहले दिन मौसम के दो अलग रंग देखने को मिले। दिन में भीषण लू और तेज गर्म हवाओं से शहर बुरी तरह तपा। वहीं शाम होते-होते मौसम ने अचानक करवट ली। तेज आंधी के साथ हुई बूंदाबांदी ने मौसम के तेवर ठंडे कर दिए और लोगों को भीषण गर्मी से राहत दी।

    नौतपा की शुरुआत के साथ ही शहर भीषण गर्मी और तेज लू की चपेट में आ गया। सोमवार को दिनभर 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गर्म हवा चलती रहीं, जिससे सड़कें सूनी नजर आईं और लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया। मौसम विभाग ने 28 मई तक हीट वेव जारी रहने की चेतावनी दी है। हालांकि इसके बाद 28 व 29 मई को शहर में आंधी और बारिश होने की अलर्ट जारी किया है। इसे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है। लेकिन शाम को ही मौसम में बदलाव हो गया।

    43.4 डिग्री सेल्सियस रहा दिन में तापमान

    सोमवार को अधिकतम तापमान 43.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.2 डिग्री अधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ, जो रविवार की तुलना में दो डिग्री कम रहा। तेज धूप और गर्म हवा के कारण दिनभर गर्मी का असर बना रहा। ऊंचाई वाले हल्के बादलों के बावजूद राहत नहीं मिली। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार इस बार गर्मी के साथ उमस भी बढ़ रही है, जिससे “हीट इंडेक्स” यानी महसूस होने वाली गर्मी और अधिक हो गई है। मौसम विभाग की ओर से प्राप्त सूचना के अनुसार मंगलवार से हिट वेब का रेड अलर्ट प्रदेश से समाप्त हो जाएगा, पर आरेंज अलर्ट बना रहेगा।

    दिन में बादलों के बावजूद गर्मी से नहीं मिली थी राहत

    सोमवार को नौतपा के पहले ही दिन सुबह से तेज धूप और लू के चलने का क्रम शुरू हुआ जो दोपहर तक तीव्रतम स्थिति पर पहुंच गई। ऊंचाई वाले हल्के बादलों के बावजूद तेज धूप से राहत नहीं मिल सकी। इसकी बड़ी वजह तेज लू रही जिससे लोगों सड़क पर चलने में काफी दिक्कत हुई। लू के साथ सरफेस विंड भी चली जिससे धूल उड़ती रही। राहगीरों को हर तरह से बचाव कर चलना पड़ा।

    खबरें और भी

    जानें मौसम का पूर्वानुमान

    मौसम विशेषज्ञ डा. सुनील एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि नौतपा के पहले दिन हीट वेब नजर आ रहा है, पर तापमान अपने चरम पर नहीं पहुंचा। 28 मई तक हीट वेब जारी रहेगी, लेकिन इसी दौरान उत्तर पाकिस्तान से एक नया पश्चिमी विक्षोभ का असर शुरू हो रहा है। साथ ही उत्तर प्रदेश पर दो नई टफ लाइन भी बनी है। इस कारण यह विक्षोभ काफी सशक्त हो गया है। इसे मंगलवार के बाद प्रदेश में मौसम में बदलाव होगा, वहीं शहर में 28 व 29 को आंधी और बारिश का अलर्ट जारी हुआ है। इससे तापमान में गिरवाट आएगा, प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में मौसम विभाग में अच्छी बारिश की संभावना जताई है।

     

    तिथि न्यूनतम तापमान (°C) अधिकतम तापमान (°C)
    21 मई 25.6 43.5
    22 मई 26.4 42.5
    23 मई 25.8 43.0
    24 मई 29.0 43.4
    25 मई 27.0 43.4