Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 08, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Weather Update : कानपुर में कुछ क्षेत्रों में जमकर बारिश, शाम तक पूरे शहर में झमाझम

    By Anurag Shukla1Edited By: Anurag Shukla1
    Updated: Tue, 08 Jul 2025 01:41 PM (GMT+05:30)

    Kanpur Weather Update Today कानपुर में दो दिन से तेज उमस के चलते लोग परेशान थे। ऐसे में मंगलवार सुबह गोविंदनगर यशोदानगर निराला नगर सहित कुछ क्षेत्रों ...और पढ़ें

    कानपुर में आज शाम तक तेज वर्षा की संभावना।
    कानपुर में आज शाम तक तेज वर्षा की संभावना।

    जागरण संवाददाता, कानपुर। Weather Update Today: दो दिन से गर्मी से परेशान लोगों के लिए अच्छी खबर है। कानपुर, इटावा, कन्नौज सहित आसपास के क्षेत्रों में तेज वर्षा की संभावना जताई जा रही है। इसका असर कानपुर में सुबह देखने को भी मिला। कानपुर के कुछ क्षेत्रों में करीब 40 मिनट तक तेज वर्षा हुई।

    ट्रफ रेखा का साथ देने वाले चक्रवाती परिसंचरण नहीं बना तो बादलों ने कानपुर और आसपास के इलाकों से मुंह मोड़ लिया। इससे सोमवार को पूरे क्षेत्र में सूखा जैसा मौसम बन गया। दिन का तापमान भी 24 घंटे में 1.3 डिग्री तक बढ़ गया। मौसम विशेषज्ञ डा. एसएन सुनील पांडेय के अनुसार हवा के चक्रवाती क्षेत्र और मानसून ट्रफ रेखा के सहयोग से वर्षा हो रही थी लेकिन सोमवार को हवा में पर्याप्त न होने से बादल नहीं बने और वर्षा ने इंतजार बढ़ा दिया।

    यह भी पढ़ें- Kanpur News: छात्रा ने जिसके लिए हथेली पर आइ मिस यू...लिखकर दी जान, उसी पर मुकदमा

    नम हवा के आने से वर्षा दोबारा शुरू हो सकती है। मंगलवार तक नया सिस्टम बनने के आसार हैं। सोमवार को चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम केंद्र में दिन का अधिकतम तापमान 36.3 डिग्री था जो सामान्य से 0.2 डिग्री कम है। इसी तरह रात का तापमान भी 27.4 डिग्री पर पहुंच गया। आर्द्रता का स्तर भी 81 प्रतिशत रहा है। चकेरी एयरफोर्स स्टेशन पर भी अधिकतम तापमान 38.4 और न्यूनतम 30.2 डिग्री रहा।

    अब आज शाम तक अच्छी वर्षा होने के हैं आसार

    मंगलवार करीब दस बजे से ही कई बार वर्षा का मौसम बना लेकिन हवा के झोंके के साथ बादल बिखर गए और तेज वर्षा का नजारा कुछ ही जगहों पर देखने को मिला। अब देर शाम तक अलग-अलग क्षेत्रों में वर्षा होगी। इससे शहर का मौसम सुहाना बना है। मौसम विशेषज्ञ डा.एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि अब दो दिन तेज वर्षा के आसार हैं। देर शाम तक कानपुर सहित आसपास के क्षेत्रों में भी भारी वर्षा की संभावना है।

    खबरें और भी