14 अप्रैल से खत्म होगा खरमास, फिर गूंजेंगी शहनाइयां; विवाह-गृह प्रवेश के जानिए शुभ मुहूर्त
14 अप्रैल को खरमास समाप्त होने के बाद विवाह और गृह प्रवेश जैसे शुभ कार्य शुरू हो जाएंगे। अक्षय तृतीया पर कानपुर के गेस्ट हाउस शादियों के लिए बुक हैं। ...और पढ़ें
-1775838282012_m.webp)
ये फोटो एआई जनरेटेड है।
जागरण संवाददाता, कानपुर। 14 अप्रैल को खरमास का समापन होने के बाद विवाह, गृह प्रवेश, मुंडन जैसे सभी शुभ कार्यों के शुभ मुहूर्त शुरू हो जाएंगे। शादी-ब्याह में शहनाई गूंजने लगेगी। अक्षय तृतीया पर 19 अप्रैल को शहर के सभी करीब दो हजार गेस्ट हाउस शादियों के लिए बुक हैं।
अप्रैल और मई के महीने में शुभ कार्यों के मुहुर्त रहेंगे। इसके बाद 17 मई से अधिक मास (मलमास) का प्रारंभ होगा और अगले एक महीने तक फिर शुभ कार्यों पर रोक रहेगी। 15 जून को मलमास की समाप्ति के बाद मांगलिक कार्य शुरू होंगे।
ज्योतिषी बागीश शास्त्री ने बताया कि मलमास (अधिक मास या पुरुषोत्तम मास) 17 मई से 15 जून तक रहेगा। ज्येष्ठ माह दो बार आएगा। यह सूर्य व चंद्र कैलेंडर के संतुलन के लिए आता है। भगवान विष्णु को समर्पित इस पवित्र माह में दान-पुण्य और पूजा का विशेष महत्व है, लेकिन विवाह, यज्ञोपवीत, मुंडन, गृहप्रवेश जैसे मांगलिक कार्य वर्जित होते हैं।
ज्योतिषी मनोज कुमार द्विवेदी ने बताया कि सूर्य कैलेंडर की तुलना में चंद्र कैलेंडर की अवधि कम होती है। चंद्र कैलेंडर 354 दिनों का होता है, जबकि सूर्य कैलेंडर 365 दिनों का होता है। इन दोनों के बीच हर साल 11 दिनों का अंतर बढ़ता जाता है। ज्योतिषीय गणना के अनुसार अधिक मास 32 महीने और 16 दिन बाद आता है। इस दौरान यह लगभग एक महीने के बराबर का हो जाता है। ऐसे में दोनों के बीच समय के अंतर को बराबर करने के लिए पंचांग में एक अतिरिक्त महीना जोड़ा जाता है। इसे ही अधिक मास या मलमास कहते हैं।
खबरें और भी
16 जुलाई को देवगुरु बृहस्पति के अस्त होने और 25 जुलाई को देवशयनी एकादशी के बाद शुभ कार्यों पर पुनः विराम लग जाएगा। वैशाख शुक्ल की तृतीया को अक्षय तृतीया है। इस बार तृतीया तिथि का आरंभ 19 अप्रैल को सुबह 10 बजकर 49 मिनट पर होगा और समापन 20 अप्रैल को सुबह 7 बजकर 27 मिनट पर होगा। यह अबूझ मुहूर्त होता है। इस दिन बिना पंचाग देखें शादियां की जा सकती हैं।इनसेट-
ये हैं शुभ मुहूर्त
- अप्रैल- 19, 20, 21, 25, 26,
- मई- 3,5, 6, 7, 13, 14
- जून- 22, 23,26, 27, 29
- जुलाई- 1, 6, 7, 9