विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 29, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पुलिस की थर्ड डिग्री के बाद जिंदगी-मौत से जूझ रहा युवक, लखनऊ के बाद अब Kanpur Police पर उठे सवाल

Published: Tue, 29 Oct 2024 08:45 AM (IST)

लखनऊ पुलिस के बाद अब कानपुर पुलिस पर एक युवक को थाने में थर्ड डिग्री टॉर्चर देने का गंभीर आरोप ...और पढ़ें

रावतपुर थाने में युवक ऋषभ शुक्ला के साथ पुलिस पिटाई की घटना के बाद रीजेंसी अस्पताल लेकर पहुंचे पुलिस कर्मी।
रावतपुर थाने में युवक ऋषभ शुक्ला के साथ पुलिस पिटाई की घटना के बाद रीजेंसी अस्पताल लेकर पहुंचे पुलिस कर्मी।

जागरण संवाददाता, कानपुर। पिछले कुछ दिनों से विवादों से जूझ रही कमिश्नरेट पुलिस पर सोमवार देर रात रावतपुर थाने में थर्ड डिग्री देकर युवक को मरणासन्न करने का गंभीर आरोप लगा। युवक बेहोश है, जिसे रीजेंसी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत चिंता जनक बनी हुई है।

दूसरी और पुलिस का दावा है कि युवक एक महिला के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया। पुलिस द्वारा टोके जाने पर उसने एक सिपाही को थप्पड़ जड़ दिया। उसे थाने लाया गया तो उसकी तबीयत बिगड़ गई। देर रात हुई इस घटनाक्रम के बाद पुलिस में अफरा तफरी का माहौल था। कोई भी अधिकारी संबंधित मामले में बयान देने के लिए तैयार नहीं था।

आपत्तिजनक हालत में मिला था युवक

घटना देर रात करीब 12:00 की है। पुलिस के मुताबिक, रावतपुर थाना क्षेत्र स्थित एक स्थान पर गश्त में निकले पुलिसकर्मियों को एक युवक एक महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में दिखाई पड़ा। पुलिस कर्मियों ने जब टोका टोकी की तो युवक ने एक सिपाही को थप्पड़ जोड़ दिया।

इस घटनाक्रम के बाद पुलिसकर्मियों और युवक के बीच हाथापाई शुरू हो गई। मारपीट के बाद थाने से और फोर्स बुलाई गई। उसके बाद पुलिसकर्मी उस युवक को पड़कर थाने ले आए। पूछताछ में युवक का नाम ऋषभ शुक्ला सामने आया जो की कल्याणपुर खुर्द का रहने वाला है।

पुलिस के मुताबिक थाने में पूछताछ के दौरान ही अचानक युवक बेहोश हो गया। आनन फानन उसे पड़ोस के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से उसे हायर सेंटर रेफर किया गया। पुलिस युवक को लेकर रीजेंसी अस्पताल आई और उसके स्वजन को घटनाक्रम की जानकारी दी।

इधर ऋषभ शुक्ला के स्वजन का आरोप है कि उसके साथ थाने में मारपीट की गई। थाने में उसे थर्ड डिग्री दी गई, प्रताड़ना की वजह से उसकी हालत बिगड़ी।

वहीं जब इस संबंध में रावतपुर थाने के प्रभारी कृष्ण कुमार मिश्रा को फोन किया गया तो उन्होंने फोन तो उठाया लेकिन इस संबंध में कोई बात करने से मना कर दिया और फोन काट दिया। देर रात रीजेंसी अस्पताल में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया था। अस्पताल सूत्रों के मुताबिक रात 1:00 बजे तक युवक को होश नहीं आया था। उसकी हालत चिंता जनक बनी हुई है।

इसे भी पढ़ें: दीवाली पर घर जाने वालों का लगा तांता, पूर्वी यूपी और बिहार जाने वाली ट्रेनों में भीषण भीड़; हुई धक्कामुक्की

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।