योगी सरकार 2.0: दूसरी बार विधायक और दूसरी बार मंत्री, जानें कौन हैं अजीत पाल जिन्हें मिली बड़ी जिम्मेदारी
कानपुर देहात के सिकंदरा से विधायक और सूचना प्रौद्योगिकी एवं इलेक्ट्रानिक राज्य मंत्री अजीत पाल को यूपी मंत्रिमंडल विस्तार में स्वतंत्र प्रभार मिला। यह ...और पढ़ें

अजीत पाल। जागरण अर्काइव
HighLights
राज्यमंत्री अजीत पाल को मंत्रिमंडल में प्रमोशन मिला।
उन्हें अब स्वतंत्र प्रभार की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।
यह कदम पाल मतदाताओं को साधने के लिए है।
जागरण संवाददाता, कानपुर देहात। कानपुर देहात की सिकंदरा सीट से विधायक व सूचना प्रौद्योगिकी एवं इलेक्ट्रानिक राज्य मंत्री अजीत पाल का मंत्रिमंडल विस्तार में प्रमोशन हुआ। उनको स्वतंत्र प्रभार दिया गया अभी तक वह राज्यमंत्री थे। आज सुबह ही फोन पर उनको जानकारी दी गई कि आपको शपथ के लिए पहुंचना है।
पाल मतदाताओं को ध्यान में रखकर उनके कद को बढ़ाया जा रहा है और अभी तक उनकी छवि बेदाग रही है। विदेश में इंजीनियर रहे अजीत को विधायक पिता मथुरा पाल के निधन के बाद उपचुनाव में जीत मिली थी और राजनीति में उनका प्रवेश हुआ था। सिकंदरा से लगातार दूसरी बार वह विधायक बने हैं।
अकबरपुर के मैदूपुर में जन्मे अजीत पाल ने कानपुर में केंद्रीय विद्यालय से इंटरमीडिएट तक शिक्षा प्राप्त की। इसके बाद वह पढ़ाई के लिए रूस चले गए और एमबी, बीटेक, एमटेक करने के बाद भारत लौटे। यहां हैदराबाद में बतौर केमिकल इंजीनियर तीन साल तक नौकरी की। इसके बाद आस्ट्रेलिया चले गए और वहां भी नौकरी की।
विधायक पिता मथुरा पाल का बीमारी से निधन 2019 में हुआ तो पार्टी ने उनको टिकट दिया और वह विधायक बने। अब उनका कद बढ़ रहा तो क्षेत्र में लोग खुश है। माना जा रहा है कि यूपी में पिछड़े खासकर पाल वोटरों को ध्यान में रखते हुए उनको स्वतंत्र प्रभार दिया गया है। विभाग का बंटवारा बाद में होगा।
खबरें और भी
मंत्री ने बताया कि उनको सुबह ही फोनकर जानकारी दी गई है वह पूरी निष्ठा व मेहनत से पहले की तरह काम करते रहेंगे।