कानपुर देहात पहुंचे अखिलेश यादव, बोले- महंगाई, नफरत के बुरे दिन जाने वाले हैं
अखिलेश यादव ने कानपुर देहात के बारा गांव में कहा कि जनता बदलाव चाहती है और सपा सरकार आने वाली है। उन्होंने महंगाई, बेरोजगारी और नफरत के बुरे दिन खत्म ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, कानपुर देहात। मैं देख सकता हूं जो जोश और उत्साह दिख रहा है ये बता रहा है कि जनता बदलाव चाहती है और अब सब नजर आ रहा है। महंगाई, नफरत के बुरे दिन जाने वाले हैं, सपा की सरकार आने वाली है। हमारी विदेश नीति कमजोर हो गई है, जो विश्वगुरु बनने का सपना था वह पीछे छूट गया है। यह बातें अकबरपुर के बारा गांव में एक शादी समारोह में शामिल हुए सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कही।
उन्होंने कहा कि सिलिंडर मिल नहीं रहा और जब वजन करोगे तो कम निकलेगा, भ्रष्टाचार इस सरकार में बढ़ गया है। पंचायत चुनाव यह कराना नहीं चाहते हैं सरकार घबरा रही है कि उनकी पोल खुल जाएगी। भाजपा कोई पार्टी है या कोई सर्कस है, मुख्यमंत्री अपने ही सांसद का मजाक उड़ाते हैं।
अखिलेश यादव ने कहा कि यह जो बुरे दिन है महंगाई के, बेरोजगारी के, अपमान के, एक दूसरे के बीच नफरत फैलाने के यह अब जाने वाले हैं और लोग समाजवादी पार्टी की विकास के रास्ते में लाने वाली सरकार लाना चाहते हैं। मैं भरोसा दिलाना चाहता हूं यहां की जनता को भविष्य में सरकार और रोजगार नौकरी के साथ-साथ खुशहाली की तरफ ले जाने का काम हम लोग करेंगे। स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का अपमान सरकार ने किया है जनता सबक सिखाएगी।
कहा, अगर यह युद्ध रोकने में भारत कामयाब हो जाता तो आज देश का स्थान विश्व गुरु में माना जाता और रखा जाता लेकिन हर चीज आज महंगी हो रही है एलपीजी नहीं यह लापता गैस है। जैसे खाद वाली की बोरी में चोरी वैसे लाल वाले सिलिंडर में भी चोरी हो रही है।
खबरें और भी
पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने चुटकी लेते हुए कहा कि अभी कुछ दिन पहले कोडिन भाई आए थे अब सुनने में आया है कि किडनी भाई। आ गए हैं लगता तो यह कि इस बार कोई ओटीटी पर सीरीज बनेगी पहले बनी कालीन भाई पर, कोडीन भाई और अब किडनी भाई और गांजा तो इतना पकड़ा जा रहा है जबसे बीजेपी की सरकार आई है कहीं ऐसा न हो ओटीटी गांजागंज पर बन जाए। किसानों को 100 प्रतिशत सहायता दिए जाने की मांग की। पंचायत चुनाव टलने की संभावना पर विधानसभा चुनाव ही जल्दी कराने की उम्मीद जताई।
आरोप लगाया कि चुनाव आयोग भाजपा सरकार के इशारे पर काम कर रहा है। वहीं इसके पहले उन्होंने अपने मित्र हारुन कुरैशी की पुत्री फिजा अंजुम को उपहार भेंट कर जीवन भर खुश रहने का आशीर्वाद दिया। उन्होंने परिवार के लोगों में भाई मो. इरफान, अच्छन कुरैशी, मो. सारुन कुरैशी, मो. सईद व मोहसिन कुरैशी से बातचीत कर हंसी खुशी से विवाह की रस्में पूरी करने की बात कही। इस दौरान सपा जिलाध्यक्ष अरुण यादव बबलू राजा, पूर्व सांसद राजाराम पाल, पूर्व जिलाध्यक्ष वीरसेन यादव, शेखू खान,पूर्व ब्लाक प्रमुख संतोष चौधरी, युवा नेता हरमोहन यादव, सतीश यादव, धर्मेंद्र त्रिवेदी, राम शंकर प्रजापति, लल्लन शुक्ला, नीलेश गुप्ता, इं. रामऔतार यादव मौजूद रहे।