विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 12, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अखिलेश यादव बोले- भाजपा को हवा में उड़ाकर पूरी तरह से कर देंगे सफाया, कहा- कुछ बदला नहीं है

By Jagran NewsEdited By: Mohammed Ammar
Updated: Thu, 12 Oct 2023 06:34 PM (IST)

UP Politics News Update अखिलेश यादव ने कहा कि आम इंसान का अब भाजपा से मन भंग होता जा रहा है। वहीं उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में महंगाई से आम इंसान ...और पढ़ें

अखिलेश यादव ने कहा हम चुनाव मिलकर लड़ेंगे।
अखिलेश यादव ने कहा हम चुनाव मिलकर लड़ेंगे।

कानपुर देहात, जागरण ऑनलाइन टीम। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने यहां रसूलाबाद में कई कार्यकर्ताओं के घर गए। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में हम लोग मिलकर चुनाव लड़ेंगे और भाजपा को हवा में उड़ाकर पूरी तरह से सफाया कर दिया जाएगा।

अखिलेश बोले- कुछ बदला नहीं है

भाजपा जातिवाद को हवा देकर चुनाव जीतती है। गरीबों की कुछ सुनी नहीं जा रही है, तहसीलों व थानों में भ्रष्टाचार बढ़ गया है। बिजली के बढ़ते दाम से आम आदमी परेशान हो गया है। जो सपा सरकार में सुविधा थी वहीं आज भी हैं कुछ बदला नहीं है। केवल योजना का नाम बदल दिया जा रहा जैसे 100 नंबर डायल को 112 कर दिया गया।

यह भी पढ़ें- यूपी के अमरोहा का ऐसा गांव जिसकी सफाई के आगे शहर की चमक फीकी; ग्राम प्रधान के प्रयास ने दिलाई अनूठी पहचान

अखिलेश ने कहा कि भाजपा सरकार में गरीब और गरीब होता जा रहा है, बेरोजगारी व महंगाई बढ़ गई है। सरकारी की तरफ से पर्याप्त धान केंद्र नहीं खोले जा रहे किसान परेशान हो गया है। भाजपा का ग्राफ नीचे गिर रहा है और जनता इनकी सच्चाई जान चुकी है।