विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कानपुर-इटावा हाईवे पर बड़ा हादसा, ट्रेलर ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो किशोरियां की मौत

Published: Sun, 25 Oct 2026 04:32 PM (GMT+05:30)

औरैया में कानपुर-इटावा हाईवे पर एक ट्रेलर की टक्कर से दो बाइक सवार किशोरियों की मौत हो गई। इस हादसे ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. कानपुर-इटावा हाईवे पर ट्रेलर की टक्कर से हादसा

  2. दो किशोरियों की मौत, तीन अन्य लोग घायल

  3. पुलिस ने ट्रेलर को पकड़ा, जांच शुरू की

जागरण संवाददाता, औरैया। कानपुर-इटावा हाईवे पर इंडियन आयल पेट्रोल पंप के पास रविवार दोपहर करीब तीन बजे ट्रेलर की टक्कर से दो बाइक सवार सड़क पर गिर गए। ट्रेलर की चपेट में आने से दो किशोरियों की मौत हो गई। जबकि तीन लोग घायल हो गए।

पांचों अलग-अलग बाइकों पर थे। मरने वाली किशोरियों में एक कानपुर देहात जनपद निवासी थी। दूसरी अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के शास्त्रीनगर मुहल्ला निवासी थी। पुलिस ने ट्रेलर को पकड़ जांच शुरू की है।

करीब 17 वर्षीय छाया पुत्री बृजेश कुमार निवासी शास्त्रीनगर बाबरपुर अजीतमल अपनी 20 वर्षीय बहन वर्षा अपने भाई रामू के साथ एक बाइक पर थी। 15 वर्षीय मनीषा पुत्री राजू निवासी बरौर गांव कानपुर देहात दूसरी बाइक पर थी। जिसे अंकित चला रहा था।

इंडियन आयल चौकी पेट्रोल पंप के पास इटावा से कानपुर की ओर जा रहे ट्रेलर ने दोनों बाइकों को चपेट में ले लिया। जिससे किशोरियों की मौत हो गई, जबकि अन्य घायल हो गए। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार तिवारी ने बताया कि ट्रेलर को कब्जे में लिया गया है।

यह भी पढ़ें- 45 मिनट का शो 12 मिनट में निपटाया...'कच्चा बादाम गर्ल' अंजलि अरोड़ा को 1.20 करोड़ का नोटिस, कानपुर में FIR की अर्जी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।