यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 03, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Chamoli Avalanche: कानपुर के आलोक यादव की बर्फ में दबने से मौत, कंस्ट्रक्शन कंपनी में करता था काम
Chamoli Abalanche Kanpur Man Death उत्तराखंड के चमोली में हिमस्खलन की चपेट में आकर कानपुर देहात के बिलई गांव निवासी आलोक यादव की दुखद मौत हो गई। उनके ...और पढ़ें

HighLights
- मस्खलन में बर्फ में दबकर हुई मौत पर स्वजन गए माणा
- अशोक की मौत हो गई, 11 महीने पहले गया था उत्तराखंड
संवाद सूत्र, जागरण रनियां कानपुर देहात। उत्तराखंड के माणा चमोली में बर्फीला तूफान आने से कानपुर देहात के बिलई गांव निवासी दो सगे भाई बर्फ में दबकर घायल हो गए। इसमें घटना में छोटे भाई की मौत हो गई। पुलिस से सूचना मिलने पर स्वजन बदहवास हो बिलखने लगे। वहीं परिवार समेत चमोली के लिए निकल गए।
करचल के मजरा बिलई निवासी शिवपाल यादव के बेटे चंदभान सिंह उत्तराखंड के चमोली में डंपर चलाता है। करीब सात माह पूर्व उसने छोटे भाई 27 वर्षीय आलोक उर्फ कुंवर सिंह को भी उत्तराखंड चमोली बुला लिया, जहां दोनों एक कंस्ट्रक्शन कंपनी में काम करते थे।
ग्राम प्रधान रघुवीर यादव ने बताया कि दोनों भाई माणा चमोली में काम करते थे। शनिवार को चंद्रभान और आलोक एक कंटेनर में लेटे थे। अचानक बर्फीला तूफान आने से वह बर्फ में दबकर घायल हो गए। इसमें आलोक की मौत हो गई।
चंद्रभान को अस्पताल में कराया भर्ती
उत्तराखंड पुलिस ने घायल चंद्रभान को अस्पताल में भर्ती कराया है। इसके बाद उच्चाधिकारियों ने कानपुर देहात पुलिस से संपर्क कर घटना की सूचना स्वजन को पहुंचाई। प्रधान रघुवीर ने बताया कि दोनों भाई डंपर चालक है। घायल चंद्रभान विवाहित है और आलोक अविवाहित है। मौत की खबर मिलते ही माता माया देवी, पिता शिवपाल, बहन सीता, प्रेमा, भाई रामभान, खेमराज समेत अन्य स्वजन बदहवास हो बिलखने। प्रधान ने बताया कि परिवार चमोली के लिए निकल गया है।
खबरें और भी
11 माह पूर्व मौसेरे भाई संग चमोली गया था अशोक, बहन-बहनोई रवाना
उत्तराखंड के माणा चमोली में हिमस्खलन में बर्फ के नीचे दबकर हुई अशोक पासवान के मौत की सूचना पर इसके बहन-बहनोई रवाना हो गए। हृदय विदारक हादसे से वृद्ध मां-पिता, दो छोटे भाई व बहन घर के बाहर रोते बिलखते रहे। दिवंगत 11 माह पूर्व अपने मौसेरे भाई के साथ मजदूरी करने गया था। महाशिवरात्रि पर्व में मौसेरा भाई घर आ गया था जबकि अशोक वहीं रुका था। पारिवारिक शव आने का इंतजार कर रहे हैं। असोथर थाने घनघौल निवासी रामपाल पासवान का बड़ा पुत्र अशोक पासवान मेहनत मजदूरी के लिए 11 माह पूर्व अपने मौसेरे भाई अंकित निवासी खंभापुर, राधानगर के साथ उत्तराखंड के चमोली गया था।
.jpg)
बर्फ में तलाश करते जवान। फाइल।
अशाेक की मौत की भी सूचना
चमोली के माणा में हिमस्खलन में रविवार को बर्फ के नीचे दबकर अशोक की मौत हो गई। चमोली पुलिस ने दिवंगत के पिता को जरिए मोबाइल सूचना दी। जिस पर दिवंगत की बहन उमा देवी अपने पति सुरेंद्र पासवान के साथ रवाना हो गई। दिवंगत की मां रामकली बेहाल रही। छोटे भाई शिवसेवक ने बताया कि वहां पर बड़े भाई हाईवे सड़क के चौड़ीकरण के काम में मजदूरी करते थे। एडीएम अविनाश त्रिपाठी ने बताया कि चमोली से सूचना मिली है, एसडीएम सदर प्रदीप रमन के नेतृत्व में एक टीम सोमवार घनघौल गांव सत्यापन में जाएगी। सत्यापन रिपोर्ट उत्तराखंड भेजी जाएगी।
ये भी पढ़ेंः Chamoli Avalanche: 'दो बार आया एवलांच... चोटी से फिसलता दिखा बर्फ का पहाड़', प्रभावितों की आपबीती सुन सिहर जाएंगे
ये भी पढ़ेंः Chamoli Avalanche: खुद के लिए भी तीन दिन में हाईवे नहीं खोल पाया बीआरओ, माणा के लिए नहीं पहुंची रेस्क्यू टीम
एक साल पूर्व प्रियंका संग हुई थी शादी
गमजदा पिता रामपाल पासवान ने बताया कि बड़े बेटे अशोक की शादी एक वर्ष पूर्व थरियांव थाने के हसवा निवासी प्रियंका के साथ हुई थी।अभी दो माह पूर्व बहू ने बच्चे अंश को जन्म दिया है जो इस समय अपने मायका में है। जिन्हें सूचना दे दी गई है। उधर हादसे की खबर मिलते ही पत्नी बेहाल रही।