दिल्ली में एक और 'निर्भया कांड'... कानपुर देहात के ड्राइवर और घाटमपुर के कंडक्टर ने बस में किया 16 वर्षीय छात्रा से गैंगरेप
राजधानी दिल्ली में चलती स्लीपर बस के अंदर 16 वर्षीय छात्रा से कथित सामूहिक दुष्कर्म की वारदात ने सनसनी फैला ...और पढ़ें

स्लीपर बस में हैवानियत ने महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
HighLights
मैनपुरी की रहने वाली 16 वर्षीय 11वीं की छात्रा से किया गया गैंगरेप
मां की डांट से नाराज होकर दिल्ली आ रही थी छात्रा, परी चौक पर बैठी थी बस में
आरोपित चालक के गांव वाले इस कृत्य से हैरान, बोले - ऐसा आचरण गांव में नहीं सुना
जागरण संवाददाता, कानपुर देहात। दिल्ली में एक और निर्भया कांड की तरह दरिंदगी की वारदात हुई। इसमें कानपुर देहात के दो दरिंदों ने हैवानियत को अंजाम दिया। चलती बस में लाड़पुर पैठ गांव के ड्राइवर कुलदीप और घाटमपुर के कंडक्टर संदीप ने सामूहिक दुष्कर्म किया। दोनों के इस हैवानियत से परिवार वाले हैरान हैं।
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी की रहने वाली 16 वर्षीय 11वीं की छात्रा मां की डांट से नाराज होकर 4 अगस्त को बिना बताए नोएडा आ गई थी। रात में भारी बारिश और अंधेरे के कारण वह गलती से परी चौक पर उतर गई। वहां से एक स्लीपर बस को रुकवाकर नोएडा सेक्टर-63 का रास्ता पूछा। बस के कंडक्टर ने सेक्टर-63 जाने की बात कहकर उसमें बैठा लिया। इसके बाद चलती बस में ड्राइवर और कंडक्टर ने सामूहिक दुष्कर्म किया और पीड़िता को कश्मीरी गेट के पास रिंड रोड पर छोड़कर फरार हो गए।
करीब करीब 47 किमी तक चलती बस में किशोरी के साथ हैवानियत की गई। दोनों आरोपितों को कश्मीरी गेट थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित बस ड्राइवर कुलदीप कानपुर देहात के डेरापुर क्षेत्र के लाड़पुर पैठ गांव का रहने वाला है। कंडक्टर संदीप कानपुर नगर के घाटमपुर का है।
वर्ष 2017 से दिल्ली में बस चला रहा आरोपित कुलदीप
करीब माह पूर्व दिल्ली में मैनपुरी निवासी किशोरी के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म का मुख्य आरोपित बस चालक डेरापुर के लाड़पुर पैठ का रहने वाला है। करीब नौ वर्ष से वह दिल्ली में बस चला रहा है, जबकि गांव में पत्नी, दो बच्चों के साथ ही मां भी रहती है। डेरापुर क्षेत्र के लाड़पुर पैठ गांव निवासी कुलदीप वर्ष 2017 से दिल्ली में बस चलाता है। ग्रामीणों ने बताया कि पिता की करीब तीन माह पूर्व संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी।
गांव के लोग कुलदीप के आचरण को लेकर हैरान
घर में पत्नी व दो बच्चे के साथ ही मां भी रहती है और परिवार का भरण पोषण खेती व मजदूरी से चलता है। वहीं आरोपित के बड़े भाई गांव में ही रहकर गल्ला (अनाज) खरीद बिक्री का काम करता है। करीब माह पूर्व दिल्ली में हुई घटना में कुलदीप का नाम आने पर गांव के लोग भी हैरान हैं। ग्रामीणों ने बताया कि वह जब गांव आता था तो लोगों से कम ही बात करता था, लेकिन इस तरह का आचरण गांव में कभी किसी को सुनने में नहीं आया। वहीं घटना के बाद से परिवार के लोग भी पुलिस कार्रवाई को लेकर आशंकित हैं।
