विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कानपुर में करवाचौथ का व्रत रखकर इंतजार कर रही थी पत्नी, तेज रफ्तार कार की टक्कर में चली गई पति की जान

Published: Thu, 29 Oct 2026 06:49 PM (IST)

कानपुर देहात के गजनेर में करवाचौथ के दिन एक दुखद सड़क हादसे में फैक्ट्री कर्मी अमन अवस्थी की मौत हो गई।

तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी, युवक नाले में जा गिरे और अस्पताल में मृत घोषित किए गए, उनकी पत्नी करवाचौथ का व्रत थीं।

तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी, युवक नाले में जा गिरे और अस्पताल में मृत घोषित किए गए, उनकी पत्नी करवाचौथ का व्रत थीं।

HighLights

  1. करवाचौथ के दिन कानपुर देहात में दुखद सड़क हादसा।

  2. गजनेर में कार की टक्कर से फैक्ट्री कर्मी की मौत।

  3. मृतक की पत्नी करवाचौथ का व्रत थीं, परिवार में शोक।

जागरण संवाददाता, कानपुर देहात। करवाचौथ के दिन दुखद घटना में एक विवाहिता का सुहाग उजड़ गया। गजनेर के हिम्मापुरवा के पास कार की टक्कर से बाइक सवार फैक्ट्री कर्मी की जान चली गई। दुर्घटना के बाद चालक कार छोड़कर फरार हो गया। गजनेर के सीधामऊ निवासी फैक्ट्री कर्मी 30 वर्षीय अमन अवस्थी बाइक से गुरुवार शाम को सब्जी लेने मोहाना गांव गए थे।

वापसी में वह हिम्मापुरवा के पास पहुंचे थे, उसी समय पीछे से कार चालक ने तेज रफ्तार में टक्कर मार दी। टक्कर से वह पास के नाले में जा गिरे, लोगों ने उनको मशक्कत कर निकाला और पुलिस की मदद से मेडिकल कालेज पहुंचाया जहां पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

पिता ओमदत्त, मां मीरा का रोकर बुरा हाल हो गया।सबसे बुरा हाल पत्नी प्रिया का रहा, वह करवाचौथ का व्रत थीं और जैसे ही घटना का पता चला गश्त खाकर गिर गईं। वह सात वर्षीय बेटी वैष्णवी व पांच वर्षीय विधि को गोद में लेकर रोती रही। लोग भी घटना पर दुखी हो गए।

गजनेर एसओ सनत कुमार ने बताया कि तहरीर पर मुकदमा किया जाएगा। कार को कब्जे में लिया गया है।

यह भी पढ़ें- मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा, दो बसों और कैंटर की भिड़ंत; कई यात्री घायल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।