कानपुर देहात: शॉर्ट सर्किट से पुराने टायरों की फैक्ट्री में लगी आग, नौ घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू
कानपुर देहात के गजनेर थाना क्षेत्र में बिलसराया गांव स्थित हिंदुस्तान इंटरप्राइजेज फैक्ट्री में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। पुरानी टायर रीसाइक्लिंग ...और पढ़ें

HighLights
शॉर्ट सर्किट से पुरानी टायर फैक्ट्री में लगी आग।
एक मशीन ऑपरेटर झुलसा, अस्पताल में भर्ती कराया गया।
दमकल कर्मियों ने नौ घंटे की मशक्कत से आग बुझाई।
जागरण संवाददाता, कानपुर देहात। गजनेर थाना के बिलसराया गांव स्थित पुराने टायर की फैक्ट्री में शनिवार रात शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे फैक्ट्री में काम कर रहे सभी मजदूर बाहर निकल आए और बड़ा हादसा टल गया।
इस दौरान औरैया निवासी एक मशीन आपरेटर झुलस गया, जिसे उपचार के लिए मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद करीब नौ घंटे में आग पर काबू पाया जा सका। प्राथमिक अनुमान के मुताबिक इस हादसे में करीब 20 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
बिलसराया गांव के पास हिंदुस्तान इंटरप्राइजेज फैक्ट्री में पुराने टायरों को रिसाइक्लिंग की जाती है, जिसमें पुराने टायरों को भट्ठी में डालकर जलाया जाता है। शनिवार रात फैक्ट्री में काम चल रहा था। उसी दौरान देर रात शॉर्ट सर्किट से भट्ठी से आग फैल गई और पास में रखे पुराने टायरों को चपेट में लिया।
देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया, जिसे देखकर कर्मचारी फैक्ट्री के बाहर भागे, लेकिन औरैया निवासी मशीन आपरेटर अंकित आग से झुलस गया, जिस पर उसे पुलिस की मदद से मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया। कानपुर निवासी फैक्ट्री मालिक सरताज पहुंचे।
खबरें और भी
दमकल की छह गाड़ियों ने आग बुझाने का प्रयास किया और करीब 40 टैंकर पानी लगा, जिससे करीब नौ घंटे बाद आग पर काबू पाया जा सका। फैक्ट्री मालिक सरताज ने बताया कि आग से करीब 20 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
गजनेर थाना प्रभारी सूर्य प्रताप सिंह ने बताया कि करीब 20 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया गया है। सुबह सात बजे आग पर काबू पा लिया गया था।