Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    UP Board Topper 2026: कानपुर देहात में 10th में रुपेन्द्र कुमार व 12th में यशी ने हासिल किया प्रथम स्थान

    Updated: Thu, 23 Apr 2026 07:08 PM (IST)

    Kanpur Dehat UP Board Result 2026 Topper success story: यूपी बोर्ड ने 10वीं और 12वीं कक्षा के परिणाम घोषित कर दिए हैं, जिसमें हाईस्कूल में रुपेन्द्र क ...और पढ़ें

    यशी और रुपेंद्र। जागरण

    यशी और रुपेंद्र। जागरण

    HighLights

    1. हाईस्कूल के 88.45 प्रतिशत परीक्षार्थी रहे सफल

    2. इंटरमीडिएट में इस बार 77.17 प्रतिशत सफल रहे छात्र

    जागरण संवाददाता, कानपुर देहात। Kanpur Dehat UP Board Result 2026 Topper success story, Kanpur Dehat Topper 2026: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए हैं। हाईस्कूल में मंगलपुर स्थित आर्य भट्ट वीएम इंटर कालेज के छात्र रुपेन्द्र कुमार ने 96.17 प्रतिशत अंक व इंटरमीडिएट में कांधी स्थित मां अन्नपूर्णा जनता इंटर कालेज की छात्रा यशी ने 94.4 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले में प्रथम स्थान हासिल कर परचम लहराया है।

    इसी प्रकार हाईस्कूल में अश्वी गांव स्थित एसए सिंह इंटर कालेज की छात्रा छवि ने 95.17 प्रतिशत अंक के साथ दूसरा व मंगलपुर स्थित श्रीमती एसकेडी इंटर कालेज के छात्र देवांश दुबे व अश्वी गांव स्थित एसए सिंह इंटर कालेज की छात्रा शालिनी राजपूत ने 95 प्रतिशत अंक के साथ जिले में तीसरा स्थान हासिल किया है।

    इंटरमीडिएट में हवासपुर स्थित एमएबी होल्कर इंटर कालेज के छात्र अरुण सिंह ने 93.40 प्रतिशत अंक के साथ दूसरा व मंगलपुर स्थित श्रीमती एसकेडी इंटर कालेज की छात्रा रिया तिवारी ने 93 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले में तीसरा स्थान हासिल किया है। माध्यमिक शिक्षा परिषद बोर्ड ने गुरुवार शाम परिणाम घोषित किया तो छात्र छात्राएं मोबाइल, लैपटाप व डेस्कटाप पर अपनी खोजना शुरू कर दिया। अच्छे अंक आने पर खुशी से उछल पड़े।

    हाईस्कूल के 88.45 प्रतिशत परीक्षार्थी रहे सफल

    यूपी बोर्ड हाईस्कूल परीक्षा के लिए पंजीकृत 25052 छात्र छात्राओं के सापेक्ष जिले में कुल 88.45 प्रतिशत छात्र छात्राएं सफल हुए हैं। परीक्षा केंद्रों में यूपी बोर्ड के तहत हाईस्कूल के 23395 छात्र छात्राओं ने परीक्षा दी थी, जिसमें 20695 परीक्षार्थी सफल रहे हैं। शाम चार बजे जैसे ही परिणाम जारी हुआ तो मोबाइल, टैबलेट, डेस्कटाप व लैपटाप पर छात्र छात्राएं खोजने में जुट गए। जैसे ही देखा कि उत्तीर्ण हो गए और अच्छे अंक आ गए हैं तो सभी खुशी से उछल पड़े। वहीं विद्यालयों में भी तपती दुपहरी में बच्चे पहुंचे और गुरुजनों का आशीर्वाद लिया। इस दौरान मिठाई खिलाई गई। शिक्षकों ने कहा कि बच्चों की हाईस्कूल की पहली बोर्ड परीक्षा होती है और वह जमकर मेहनत करते हैं। सभी को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामना हमारी तरफ से हैं।

    खबरें और भी

    इंटरमीडिएट में इस बार 77.17 प्रतिशत सफल रहे छात्र

    यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा का परिणाम इस बार 77.17 प्रतिशत रहा और 18508 छात्र छात्राएं उत्तीर्ण हुए हैं। परीक्षा में पंजीकृत 24559 के सापेक्ष 23982 परीक्षार्थियों ने हिस्सा लिया था। जिलास्तर पर 14 छात्र छात्राओं ने टाप 10 सूची में जगह बनाई है। इनमे रहें जिनमें आठ बालक व छह बालिकाएं रहीं। बच्चों की खुशी देख अभिभावक भी फूले नहीं समाए और पूरे मोहल्ले में मिठाई का वितरण किया।