गजनेर चौराहे पर स्थापित होगी पृथ्वीराज चौहान की भव्य 12 फुट ऊंची प्रतिमा, एमएसएमई मंत्री राकेश सचान ने किया एलान
कानपुर देहात के गजनेर कस्बे में पृथ्वीराज चौहान की 12 फुट ऊंची नई प्रतिमा स्थापित की जाएगी। एमएसएमई मंत्री राकेश सचान ने इसके लिए बजट पास कराया और व्य ...और पढ़ें

गजनेर कस्बा के मुख्य चौराहे पर नई मूर्ति लगाने के बारे में जानकारी देते एमएसएमई मंत्री राकेश सचान (बीच में)। सौ. कार्यकर्ता
HighLights
गजनेर चौराहे पर लगेगी 12 फुट ऊंची प्रतिमा।
एमएसएमई मंत्री राकेश सचान ने बजट पास कराया।
खंडित प्रतिमा की जगह नई भव्य प्रतिमा स्थापित होगी।
संवाद सूत्र, सरवनखेड़ा (कानपुर देहात)। गजनेर कस्बा के मुख्य चौराहे पर लगी हाथी पर सवार पृथ्वीराज चौहान की प्रतिमा करीब 20 वर्ष पहले किसी शरारती तत्व ने खंडित कर दी थी। एमएसएमई मंत्री राकेश सचान ने पृथ्वीराज चौहान सेवा समिति व क्षेत्रीय लोगों की मांग पर खंडित प्रतिमा की जगह नई 12 फुट ऊंची भव्य प्रतिमा लगाए जाने के लिए शासन से प्रस्ताव व बजट पास कराकर रास्ता साफ कर दिया है।
पृथ्वीराज सेवा समिति के पदाधिकारी व सदस्य विकास सिंह, बाबू सिंह, भीम सिंह, पुनीत, नवीन, सीपी सिंह, देवेंद्र, राघव, मगलेंद्र सिंह, शेखर सिंह, प्रबल सिंह के अलावा बड़ी संख्या में क्षेत्र के लोगों ने एमएसएमई मंत्री राकेश के कानपुर स्थित आवास पर फूलों की माला पहनाकर सम्मानित किया। इसके साथ ही पृथ्वी राज चौहान की खंडित के बारे में जानकारी दी थी। उन्होंने खंडित प्रतिमा के स्थान पर 12 फुट ऊंची हांथी पर सवार भव्य प्रतिमा स्थापित कराने के अलावा चौराहा का सुंदरीकरण भी कराए जाने का आश्वासन दिया था। साथ ही लोकार्पण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों कराने की बात कही थी।
नई भव्य प्रतिमा लगवाने के लिए शासन ने 6.6 लाख रुपये का बजट का पास किया है, जिसका एक चौथाई धनराशि आवेदक को स्वयं जमा करना था। कैबिनेट मंत्री ने 1.65 लाख रुपये की धनराशि संबंधित विभाग के खाते में जमा कराई है। हाथी पर सवार पृथ्वीराज चौहान की प्रतिमा बनवाने को लेकर रविवार को समिति सदस्यों ने कैबिनेट मंत्री राकेश सचान को माला पहना आभार व्यक्त किया।
इस मौके पर प्रदेश युवा मोर्चा उपाध्यक्ष शिववीर भदौरिया, महामंत्री सत्यम सिंह चौहान, मंडल अध्यक्ष जय सिंह चौहान, राजेश सिंह, समरजीत सिंह, अनूप सिंह जादौन, जय सिंह, योगेन्द्र सिंह, सुरेश सिंह, सुखधाम सिंह, सतीश सिंह, मनीष सिंह, गणेश शंकर सचान, जितेंद्र सचान, अजीत सिंह, आलोक सिंह, बच्चा सिंह, अश्वनी, लकी सिंह, सोनू सिंह, मोहित सिंह, शिव ठाकुर मौजूद रहे।