Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 19, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    प्राण प्रतिष्ठा समारोह में बुलाया गया तो…, राम मंद‍िर और 22 जनवरी को अयोध्या जाने को लेकर क्‍या बोले राकेश टिकैत?

    By Jagran NewsEdited By: Shivam Yadav
    Updated: Tue, 19 Dec 2023 10:36 PM (IST)

    टिकैत ने कहा कि समान नागरिक संहिता या सभी के लिए स्वास्थ्य एवं शिक्षा आदि की समान व्यवस्थाओं के वह पक्षधर है। उनका संगठन श्रीकृष्ण जन्मभूमि सहित सभी ध ...और पढ़ें

    प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में 'बुलावे' पर टिकैत ने खुद को बताया श्रीराम का वंशज
    प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में 'बुलावे' पर टिकैत ने खुद को बताया श्रीराम का वंशज

    संवाद सहयोगी, कानपुर देहात। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि भारत और इंडिया दोनों एक ही देश के नाम है, हमारे संगठन को इसमें किसी पर भी एतराज नहीं है। 

    खुद को बताया श्रीराम का वंशज 

    टिकैत ने कहा कि समान नागरिक संहिता या सभी के लिए स्वास्थ्य एवं शिक्षा आदि की समान व्यवस्थाओं के वह पक्षधर है। उनका संगठन श्रीकृष्ण जन्मभूमि सहित सभी धार्मिक स्थलों के सर्वे का समर्थन करता है।

    राकेश टिकैत ने राम मंदिर में मूर्ति स्थापना समारोह के समय पर 22 जनवरी को होने वाले उत्सव में उन्होंने न्योता मिलने पर जाने की बात कही। उन्होंने कहा कि वह राम के वंशज हैं और इसके पहले भी अयोध्या में जब-जब कार्यक्रम हुए वह और उनके परिवार के लोग जाते रहे हैं।

    भाजपा सत्ता में आई तो… 

    राकेश टिकैत ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में यदि फिर भाजपा सत्ता में आई तो सरकार का विरोध करने वालों की जगह जेल में होगी। कलम पर बंदूक का पहरा बैठा दिया जाएगा। जो किसानों का हितैषी होगा हम उसके साथ है वरना विरोध में रहेंगे।

    कार्यकर्ताओं में भरा जोश

    वहीं भाकियू कार्यकर्ताओं से उन्होंने किसानों की समस्याओं के लिए जमकर संघर्ष करने को कहा। वह बोले किसान और जवान इनसे ही देश चल रहा है। इस दौरान जिलाध्यक्ष विपिन तिवारी, तहसील अध्यक्ष रणवीर यादव,नगर अध्यक्ष गोलू बेरिया, पीयूष निकेतन मौजूद रहे।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: PM Modi News: शादी में खड़े होकर खाना खाने वालों पर पीएम मोदी ने दी बड़ी प्रतिक्रिया, कहा- मैं योगी जी से बात करूंगा

    यह भी पढ़ें: पांच छक्के मारने के बाद भी टूट गया था रिंकू सिंह का सपना, फिर… ऐसे हासिल की कामयाबी; पढ़ें उनका रोमांचक सफर