विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

फोन पर कहा था- घर लौट रही हूं, एक घंटे बाद मिली बेटी की मौत की खबर से पिता बेसुध

Published: Mon, 26 Oct 2026 11:22 AM (IST)

औरैया में कानपुर-इटावा हाईवे पर एक ट्रेलर ट्रक की टक्कर से 15 वर्षीय मनीषा की मौत हो गई।

News Article Hero Image

HighLights

  1. 15 वर्षीय मनीषा की औरैया में सड़क हादसे में मौत।

  2. कानपुर-इटावा हाईवे पर ट्रेलर ट्रक ने बाइक को टक्कर मारी।

  3. घर लौटने की बात कहने के एक घंटे बाद मिली मौत की खबर।

जागरण संवाददाता, कानपुर देहात। औरैया में कानपुर-इटावा हाईवे पर रविवार दोपहर ट्रेलर ट्रक की टक्कर से बरौर निवासी 15 वर्षीय मनीषा की मौत हो गई।

बेटी की मौत की खबर घर पहुंचते ही स्वजन में चीख-पुकार मच गई। कुछ देर पहले ही फोन पर मनीषा ने घर लौटने की बात कही थी। इसके करीब एक घंटे बाद उसकी मौत की सूचना मिलने से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।

बरौर निवासी राजू वाल्मीकि की 15 वर्षीय पुत्री मनीषा रिश्तेदारी में अजीतमल के बाबरपुर के शास्त्रीनगर मोहल्ले में गई थी। रविवार को वह अपने रिश्तेदार अंकित के साथ बाइक से घर लौट रही थी। इसी दौरान औरैया में कानपुर-इटावा हाईवे पर ट्रेलर ट्रक की टक्कर से हादसा हो गया।

दुर्घटना में मनीषा की मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही परिवार के लोग गम में डूब गए। स्वजन ने बताया कि मनीषा से फोन पर बात हुई थी। उसने बताया था कि वह वहां से निकलकर घर आ रही है।

परिवार के लोग उसके लौटने का इंतजार कर रहे थे, लेकिन कुछ ही देर बाद उसकी मौत की खबर आ गई। यह सुनकर स्वजन का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

मां पूजा देवी और पिता राजू बेटी को याद कर बिलखते रहे। मनीषा की मौत से ताऊ श्रीबाबू, मनोज और छोटे, ताई पिंकी व गुंजा, छोटा भाई राना और बुआ गुड़िया व काजल भी गहरे सदमे में हैं। घर में हर ओर चीख-पुकार मची रही। परिजनों को विश्वास नहीं हो रहा था कि जिस बेटी से कुछ देर पहले बात हुई थी, वह अब इस दुनिया में नहीं रही। हादसे की खबर से बरौर में भी शोक का माहौल छा गया।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।