विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 18, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

यूपी में दागदार हो गई खाकी- सिपाही ने ये बात कह कर युवती से किया दुष्कर्म, अब कह रहा- पूरा परिवार खत्म कर दूंगा

By charutosh jaiswalEdited By: Shivam Yadav
Published: Wed, 18 Oct 2023 08:49 PM (IST)

UP Police News - भोगनीपुर की युवती ने सिपाही महेंद्र सिंह के खिलाफ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप ...और पढ़ें

शादी का झांसा देकर सिपाही ने किया युवती से दुष्कर्म।
शादी का झांसा देकर सिपाही ने किया युवती से दुष्कर्म।

संवाद सहयोगी, कानपुर देहात। भोगनीपुर की युवती ने अमेठी के मुसाफिरखाना थाने में तैनात सिपाही महेंद्र सिंह के खिलाफ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। भोगनीपुर थाने की पुलिस ने एसपी के आदेश पर सिपाही के खिलाफ दुष्कर्म व धमकाने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

युवती ने बताया कि वर्ष मार्च 2018 में बीए द्वितीय वर्ष परीक्षा के दौरान उसकी मुलाकात मुतहरापुर गांव निवासी महेंद्र सिंह से हुई थी। इसके बाद अक्सर दोनों की मुलाकात और फोन से बातचीत होने लगी। वर्ष 2019 में महेंद्र सिंह की पुलिस विभाग में सिपाही के पद पर नौकरी लग गई। 

शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म

महेंद्र की पहली तैनाती अमेठी जनपद के गौरीगंज थाने में हुई। महेंद्र सिंह के बुलाने पर वह गौरीगंज गई और तीन चार दिनों तक महेंद्र सिंह के कमरे में उसके साथ रुकी जहां महेंद्र ने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

घूमने-फिरने के बाद खिंचवाए फोटो

वर्ष 2019 से 2023 तक वह सिपाही महेंद्र सिंह के कहने पर गौरीगंज अमेठी में कई स्थानों पर घूमने गई, जहां महेंद्र सिंह ने साथ में घुमाने-फिराने के साथ में फोटो खिंचवाए। रात में होटल में एक साथ रुककर शादी का झांसा देकर शोषण करता रहा।

फोन पर दी गालियां और जान से मारने की धमकी 

पीड़िता शांत रहकर सहती रही कि महेंद्र उसके साथ शादी कर लेगा, लेकिन 18 जून 2023 को रात करीब 10 बजे महेंद्र सिंह ने उसे फोन पर भद्दी-भद्दी गालियां दीं और शादी से इनकार कर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी। 

यह भी पढ़ें: यूपी पुलिस की खाकी पर फिर लगा दाग, देवरिया में सिपाही का माफी मांगते वीडियो वायरल; एसपी ने किया निलंबित

एसपी के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज

थाना प्रभारी भोगनीपुर देवेंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि एसपी के आदेश पर सिपाही महेंद्र सिंह के विरुद्ध दुष्कर्म, गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी देने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।

यह भी पढ़ें: UP Police : दागदार हो गई यूपी की खाकी- महिला दारोगा के साथ दो कांस्टेबलों ने की ऐसी हरकत, होना पड़ा गिरफ्तार 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।