यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 08, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
दीपावली और छठ पूजा पर घर जाना है तो ना हों परेशान, पटना से नई दिल्ली के बीच दौड़ेंगी चार स्पेशल ट्रेन
रेलवे ने दीपावली और छठ पूजा के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए पटना और नई दिल्ली के बीच चार ...और पढ़ें
-1759943640675_m.webp)
दीपावली में पटना और नई दिल्ली के बीच दौड़ेंगी ट्रेनें। जागरण
जागरण संवाददाता, कानपुर। दीपावली व छठ पूजा पर यात्रियों की भीड़ को लेकर रेलवे ने तैयारी कर ली है। सेंट्रल स्टेशन के रास्ते विशेष वंदे भारत समेत और ट्रेनें चलाने का निर्णय किया है। चार ट्रेनें पटना व नई दिल्ली के बीच दौड़ेंगी, जिससे पूर्वांचल के जिलों को भी लाभ होगा। वर्तमान में लगभग सभी ट्रेनों में टिकट नहीं मिल रहे है। इससे कोचों में भीड़ है, उससे भी निजात मिलेगी।
उत्तर मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशिकांत त्रिपाठी ने बताया कि नई दिल्ली-पटना वंदेभारत विशेष नई दिल्ली से 11 अक्टूबर से 15 नवंबर तक हर सोमवार, बुधवार व शनिवार को चलेगी। इसी तरह पटना से 12 अक्टूबर से 16 नवंबर तक प्रत्येक मंगलवार, गुरुवार व रविवार को चलेगी। ट्रेन नई दिल्ली से रात 8:35 बजे रवाना होगी। अलीगढ़ में दो मिनट का ठहराव लेकर कानपुर सेंट्रल पर रात 1:30 बजे आएगी। यहां पांच मिनट ठहराव के बाद 1:35 बजे रवाना होगी। इसी तरह पटना से रात 10 बजे ट्रेन चलेगी। कानपुर सेंट्रल पर सुबह 5:50 बजे आएगी।
विशेष वंदे भारत में होंगे 16 कोच
विशेष वंदे भारत में 16 कोच होंगे। वहीं, पटना-नई दिल्ली आरक्षित वंदे भारत विशेष एक्सप्रेस पटना से 11 अक्टूबर से 17 नवंबर तक हर शनिवार, सोमवार व बुधवार को चलेगी। नई दिल्ली से 12 अक्टूबर से 16 नवंबर तक प्रत्येक रविवार, मंगलवार व गुरुवार को चलेगी। पटना से सुबह 10 बजे रवाना होगी।शाम 5:50 बजे कानपुर सेंट्रल आएगी।
यहां पांच मिनट रुककर 5:55 बजे रवाना होगी। अलीगढ़ होते हुए रात 11:30 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। वापसी में नई दिल्ली से सुबह 8:35 बजे चलेगी व दोपहर 1:25 बजे कानपुर सेंट्रल आएगी। यहां से 1:30 बजे रवाना होकर 9:30 बजे पटना पहुंचेगी। इसमें 20 कोच होंगे।
एक ट्रेन रद, छह आंशिक निरस्त
उत्तर पश्चिम रेलवे के जयपुर मंडल में खातीपुरा में दूसरे चरण के कार्य (पिट लाइन) के साथ ही पीएंडसी, एसईजे जोड़ने सहित लिंकिंग का कार्य होना है। इसके लिए सेंट्रल के रास्ते चलने वाली एक ट्रेन निरस्त रहेगी, जबकि छह को आंशिक निरस्त किया गया है। उत्तर मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशिकांत त्रिपाठी ने बताया कि लालगढ़-प्रयागराज आठ अक्टूबर को निरस्त रहेगी।
मथुरा-जयपुर आठ से 11 अक्टूबर तक खातीपुरा-जयपुर, जयपुर-मथुरा भी इसी तिथि में जयपुर-खातीपुरा, प्रयागराज-लालगढ़ तत्काल प्रभाव से 10 अक्टूबर तक खातीपुरा-लालगढ़ तक, लालगढ़-प्रयागराज नौ से 11 अक्टूबर तक लालगढ़-खातीपुरा तक आंशिक निरस्त रहेगी। वहीं, पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के उज्जैन स्टेशन पर यार्ड रीमाडलिंग कार्य के कारण 24 ट्रेनों का मार्ग बदला रहेगा।
सोगरिया-नई दिल्ली एक्सप्रेस बहाल
कोहरे से बचने के लिए पहले रद की गई सोगरिया-नई दिल्ली इंटरसिटी सुपरफास्ट एक्सप्रेस फिर बहाल (रीस्टोर) कर दी गई है। पहले इसे एक दिसंबर से 28 फरवरी तक निरस्त किया गया था।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।